फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर 9-11 वासियों को हुडा ने भेजे थे 128 करोड़ के नोटिस अब निकले केवल ढाई करोड़ ही

सेक्टर 9-11 वासियों को हुडा ने भेजे थे 128 करोड़ के नोटिस अब निकले केवल ढाई करोड़ ही

Wed, 23 Aug 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 9-11 वासियों को हुडा ने भेजे थे 128 करोड़ के नोटिस अब निकले केवल ढाई करोड़ ही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर 9-11 वासियों को इन्हांसमेंट को लेकर बड़ी राहत मिली है। सेक्टरवासियों के विरोध के बाद हुडा अधिकारियों ने दोबारा कैलकुलेशन कर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी है। उन्होंने कहा कि अब 2203 रुपये स्क्वेयर मीटर के हिसाब से नहीं, बल्कि 51 रुपये स्क्वेयर मीटर के हिसाब से इन्हांसमेंट बनी है। इस सूचना के बाद सेक्टरवासियों में खुशी का माहौल बन गया है। उन्होंने एलान किया कि जिस दिन ये इन्हांसमेंट उनके खातों से रिमूव कर दी जाएगी, उस दिन सेक्टरवासी ढोल बजाकर खुशी जाहिर करेंगे और लड्डू बांटेंगे।
केवल आठ एकड़ पर थी इन्हांसमेंट
पदाधिकारियों ने बताया कि यह इन्हांसमेंट सवा 11 एकड़ पर भी नहीं थी। केवल आठ एकड़ की इन्हांसमेंट ही कैलकुलेट की गई है। कोर्ट के फैसले में ये था कि करीब तीन एकड़ जमीन की इन्हांसमेंट का पैसा पहले ही अधिक रेट के हिसाब से भुगतान किया जा चुका है। ऐसे में वर्तमान रेट के हिसाब से तीन एकड़ की इन्हांसमेंट नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि हुडा अधिकारियों ने इसमें पूरी लापरवाही दिखाई है। अधिकारियों ने पहले पूरे सेक्टर के 2908 प्लॉट होल्डर्स पर 128 करोड़ रुपये की लेेनदारी बताई थी। जब सेक्टरवासियों ने इसका विरोध किया और कैलकुलेशन गलत बताई तो अधिकारियों की आंखें खुली। 51 रुपये स्क्वेयर मीटर की कैलकुलेशन के हिसाब से अब सेक्टरवासियों की तरफ हुडा का केवल ढाई करोड़ रुपये ही बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडब्ल्यूएस के प्लॉट पर इन्हांसमेंट
ईडब्ल्यूएस (इकॉनोमिक विकर सेक्शन) यानी गरीबी रेखा से नीचे के प्लॉट होल्डर्स को अब केवल 5 रुपये स्क्वेयर मीटर के हिसाब से ही इन्हांसमेंट देनी होगी। पहले यह इन्हांसमेंट 221 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर के हिसाब से थी।

यूं समझिए इसे
100 गज के प्लॉट पर
पहले - 184200 रुपये इन्हांसमेंट
अब 51 रुपये स्क्वेयर मीटर के हिसाब से- 4300 रुपये

160 गज के प्लॉट पर
पहले- 294720 रुपये इन्हांसमेंट
अब - 6880 रुपये।

ईडब्ल्यूएस पर
80 गज के प्लॉट पर पहले- 17600 रुपये
अब केवल 350 रुपये।

एकाउंट से इन्हांसमेंट रिमूव होते ही बजाएंगे ढोल : उपप्रधान
उपप्रधान प्रवीन कुमार जैन ने बताया कि जल्द ही यह राशि प्लॉट होल्डर्स के एकाउंट से भी हटा दी जाएगी। रिमूव होते ही सेक्टरवासी लड्डू बांटेंगे और ढोल बजाकर खुशी मनाएंगे। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी प्रधान सुभाष जैन, रमेश कुमार जांगड़ा, डीबी गुप्ता, राजेंद्र सैनी, रामनिवास बेरवाल मौजूद थे।

-सेक्टर 9-11 के 2908 प्लॉट होल्डर को राहत
- 2203 रुपये की इन्हांसमेंह रह गई 51 रुपये स्क्वेयर मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed