फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किसानों ने अर्धनग्न होकर निकाला जलूस, पीएम का पुतला फूंका

किसानों ने अर्धनग्न होकर निकाला जलूस, पीएम का पुतला फूंका

Thu, 17 Aug 2017 01:39 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने अर्धनग्न होकर निकाला जलूस, पीएम का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भारतीय किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को शहर में अर्धनग्न होकर विरोध जलूस निकाला। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। फव्वारा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति ने 9 अगस्त से जेल भरो आंदोलन शुरू किया था। प्रधानमंत्री के भाषण तक किसान नेता जेल में रहेे। समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में किसानों ने गिरफ्तारी दी थी। बुधवार को जेल भरो आंदोलन का समापन हुआ। किसानों की कर्ज माफी एवं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के भाव निर्धारित करने की मांग को किसान कटला रामलीला मैदान में पहुंचे। यहां से छोटूराम चौक तक अर्धनग्न होकर प्रधानमंत्री की अर्थी के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत किसानों ने छोटूराम चौक पर पुतला फूंकते हुए विरोध व्यक्त किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए समिति प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौथ ने कहा कि देश व्यापी किसान आंदोलन के चलते किसानों को उम्मीद थी कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से किसानों के लिए कोई न कोई घोषणा जरूर करेंगे लेकिन उन्होंने अपने भाषण में एक मिनट भी किसानों की बात नहीं की। यह भाजपा की केेंद्र सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दिखाता है। इसी के विरोध स्वरूप किसानों को अर्धनग्न प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा।

अब ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली कूच करेंगे
राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर 23 जनवरी को टैक्ट्रर टालियों के साथ दिल्ली का घेराव किया जाएगा। जिसमें हरियाणा से हजारों किसान भाग लेंगे। आंदोलन को लेकर अब गांव स्तर पर पंचायतें आयोजित करते हुए किसानों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुविंद्र चेयरमैन, युवा जिलाध्यक्ष काला कनोह, बाली खरड़, अभयराम नियाणा, डालूराम रायपुर, चंदा कनोह, सुरेश, अजय, कृष्ण, अमी सिंह बिठमड़ा, कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया, सतबीर सरपंच खरकड़ी, सत्यवान मय्यड़, सत्यवान राजली, तेजू खोखा, हवासिंह भगाना, ओमप्रकाश मिर्जापुर सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीएसटी भी महंगा पड़ रहा किसानों को
समिति के अध्यक्ष सुरेश कौथ ने कहा कि जीएसटी भी किसानों पर भारी पड़ रहा है। किसानों की प्रति एकड़ की उपज में एक हजार से लेकर तीन रुपये की खर्च बढ़ोतरी हो गई। कीटनाशक, यूरिया, डीएपी सब महंगा कर दिया। किसानों के ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरणों पर भी जीएसटी लगा दिया।


प्रधानमंत्री अपना वादा निभाएं
किसानों ने अपने प्रदर्शन में कहा कि प्रधानमंत्री अपना वादा निभाएं। नरेंद्र मोदी ने पंजाब में भाषण देते हुए किसानों को स्वामीनाथन आयोग देने का एलान किया था। प्रदेश में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ हमारे साथ अर्धनग्न होकर यात्रा निकालते थे। अब ओपी धनखड़ किसानों की मांग को पूरा कराएं।


किसानों ने अर्धनग्न होकर निकाला जलूस, पीएम का पुतला फूंका
- आगे दिल्ली कूच का किया एलान, नौ अगस्त से किसान दे रहे थे गिरफ्तारी

पेज छह की लीड-----

फोटो नंबर 41 से 43 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed