फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ढाणी कुशाल में सातवीं कक्षा की छात्रा की काटी चोटी

ढाणी कुशाल में सातवीं कक्षा की छात्रा की काटी चोटी

Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ढाणी कुशाल में सातवीं कक्षा की छात्रा की काटी चोटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
हांसी क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों में चोटी कट गई है। क्षेत्र में चोटी जाने के मामले अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बढ़ रही इन घटनाओं के साथ क्षेत्र में दहशत है। दिन में घटी ढाणी पीरांवली की घटना के बाद शाम को गांव ढाणी कुशाल में सातवीं की छात्रा गुणगुण की किसी ने चोटी काट दी। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। छात्रा का कहना है कि जब यह घटना घटी तो उसने घर में अपनी आंखों के आगे बिल्ली को देखा। इस दौरान यह भी आवाज आई कि चोटी कट गई है। घटना को लेकर ढाण्ी कुशाल के अलावा सिकंदरपुर, मिलकपुर और बड़सी गांव तक में डर का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

13 वर्षीय गुणगण के पिता नंदलाल सैनी ने बताया है कि उनकी तोशाम रोड पर ट्रैक्टर की वर्कशॉप है, जहां वह मिस्त्री का काम करते हैं। शाम को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ खेत में गए थे। इस दौरान उनकी बेटी गुणगुण घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक उसकी आंखों के आगे एक बिल्ली आ गई, जिसे देखकर वह भाग गई। छात्रा का कहना है कि इस दौरान एक आवाज भी आई, जिसमें किसी ने कहा कि चोटी काट दी है। इसको लेकर छात्रा ने रोना शुरू कर दिया और वह भागकर अपने माता-पिता के पास गई। इस घटना के चलते न केवल ढाणी कुशाल, बल्कि साथ लगते गांव सिकंदरपुर, मिलकपुर, बड़सी आदि के ग्रामीण भी मौके पर घटना की जानकारी लेने पहुंचे। कई गांवों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। गुणगुण के पिता नंदलाल सैनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। रात को पुलिसकर्मी गांव में बयान लेने पहुंचे।
विज्ञापन


छात्रा बोली, अचानक बिल्ली आगे आई और पीछे से चोटी काटे जाने की आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed