{"_id":"658b1304b0166950ac0ca05b","slug":"15-employees-found-absent-in-municipal-corporation-office-hisar-news-c-21-hsr1005-287863-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम कार्यालय में 15 कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम कार्यालय में 15 कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय के चीफ इंजीनियर ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की हाजिरी जांची, जिसमें लेखा शाखा के एक उच्चाधिकारी सहित 15 कर्मचारी व अधिकारी अपनी सीटों से गायब मिले। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने स्टाफ की वीआईपी मूवमेंट में ड्यूटी लगने की बात कही तो चीफ ने कहा कि 24 घंटे के अंदर उक्त कर्मचारी या अधिकारी ड्यूटी लगने का सबूत प्रस्तुत करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अवकाश पर गए एक क्लर्क की जगह अन्य स्टाफ नियुक्त न करने पर चीफ इंजीनियर ने संबंधित अधिकारी को झाड़ भी लगाई। चीफ इंजीनियर रिपोर्ट के साथ सभी हाजिरी रजिस्टरों की फोटो कॉपी भी लेकर गए। मुख्यालय से चीफ इंजीनियर अशोक राठी सुबह साढ़े 9 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने सबसे पहले सभी हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद वह एक-एक शाखा में गए और कर्मचारियों की हाजिरी ली। उन्हाेंने करीब एक घंटे तक सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। लंच तक सभी हाजिरी रजिस्टर उनके पास ही रहे।
क्लर्क छुट्टी पर, लोग मिले परेशान
चीफ इंजीनियर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में भी गए, जहां उन्हें एक क्लर्क अवकाश पर मिला। इसी बीच शाखा में काम आए व्यक्ति से बातचीत करने पर उन्हें पता चला कि क्लर्क के अवकाश पर जाने के कारण उस व्यक्ति का काम नहीं हो रहा है। इस पर प्रॉपर्टी टैक्स एक्सपर्ट वहां पहुंचे। चीफ इंजीनियर ने एक्सपर्ट के खड़े होने के स्टाइल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि तुम यहां क्या लगे हुए हो। यह तुम्हारे खड़े का तरीका है क्या। तुम जानते हो कि मैं कौन हूं। इस पर एक्सपर्ट ने माफी मांगी। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने जेडटीओ को मौके पर बुलाया और कहा कि किसी क्लर्क के अवकाश पर जाने से क्या लोगों का काम नहीं होगा। उक्त क्लर्क का कोड किसी अन्य क्लर्क को क्यों नहीं दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मैंने अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया है। इसकी रिपोर्ट अभी मैंने नहीं देखी है।
- डॉ. कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री