{"_id":"5caf948fbdec2214757c627f","slug":"141555010703-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई के रिपोर्ट मांगते ही 57 में से पहले दिन दस शौचालयों की हालत सुधारने में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई के रिपोर्ट मांगते ही 57 में से पहले दिन दस शौचालयों की हालत सुधारने में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।नगर निगम के अधीक्षक अभियंता रामजीलाल की ओर से रिपोर्ट मांगते ही शहर के 57 में से दस शौचालयों की हालत सुधारने का काम शुरू हो गया। वीरवार को इन दस शौचालयों में लाइट से लेकर फ्लश ठीक करवाने तक के काम में कर्मचारी जुटे रहे। कई बार स्वच्छता शाखा के अधिकारियों ने काम की मॉनिटरिंग भी की।
गौरतलब है कि नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने भी मंगलवार शाम को शहर के कई पार्कों व शौचालयों का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्हें काफी खामियां मिली थी। इसमें सुधार करने के लिए उन्होंने एसई व सीएसआई को निर्देश दिए थे।
अधिकारी नहीं करते समय पर मॉनिटरिंग
निगम पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के स्वच्छता शाखा के अधिकारियों की ओर से लगातार शौचालयों की मॉनिटरिंग नहीं होती है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान एक बार जरूर शौचालयों में सुविधाएं बढ़ाई जाती हैं। मगर उसके बाद कोई जाकर नहीं देखता। जब कोई बड़ा अधिकारी निरीक्षण करके मामला संज्ञान में लाता है तो उसके बाद स्वच्छता शाखा के अधिकारी दौड़-धूप करते नजर आते हैं।
विज्ञापन
शहर के शौचालयों की हालत सुधारने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। आठ-दस शौचालयों में तो काम शुरू करवा दिया गया है। बाकी में भी जहां जरूरत होगी, वहां सुविधा बढ़ाएंगे।
- सुभाषचंद्र सैनी, सीएसआई, नगर निगम