फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोल नंबर स्लिप पर एक साल पुराना फोटो लगा देख सेंटर सुपरीटेंडेंट ने छात्र को निकाला सेंटर से बाहर, छात्र की मिन्नतें करने के बाद

रोल नंबर स्लिप पर एक साल पुराना फोटो लगा देख सेंटर सुपरीटेंडेंट ने छात्र को निकाला सेंटर से बाहर, छात्र की मिन्नतें करने के बाद

Sat, 09 Mar 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
रोल नंबर स्लिप पर एक साल पुराना फोटो लगा देख सेंटर सुपरीटेंडेंट ने छात्र को निकाला सेंटर से बाहर, छात्र की मिन्नतें करने के बाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर शुुक्रवार को आयोजित करवाया गया। जिंदल ज्ञान केंद्र के नजदीकी नूर निवास विद्यालय में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस स्कूल में 289 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ तीन ही पेज सिटिंग प्लान के चस्पाए गए। ऐसे में सिटिंग प्लान देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई। 12 बजकर 30 मिनट तक परेशान हुए विद्यार्थी सिटिंग प्लान में अपना रोल नंबर ही ढूंढते रहे। बरवाला निवासी एक विद्यार्थी के रोल नंबर पर उसी का ही एक साल पुराना फोटो लगा हुुआ था। नूूर स्कूल के परीक्षा केंद्र सुपरिंटेंडेंट ने उस विद्यार्थी को ये कहकर सेंटर से बाहर निकाल दिया की ये फोटो तेरा नहीं है, चलो बाहर, तुम पेपर नहीं दे सकते। इसके बाद विद्यार्थी द्वारा बार-बार मिन्नतें करने पर ही उसके पेपर में बैठने दिया।

रोल नंबर स्लिप पर परीक्षा केंद्र का नहीं लिखा पता
भिवानी बोर्ड अधिकारियों की गलती का खामियाजा हिसार के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। शुुक्रवार को हुए 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय का पेपर देने के लिए जिले के करीब 100 विद्यार्थी सेंटर ढूंढने के लिए भटकते रहे। इन विद्यार्थियों की रोल नंबर स्लिप पर भिवानी बोर्ड ने परीक्षा केंद्र का पता ही लिखा। उक्त विद्यार्थियों का पेेपर सुशीला भवन रोड स्थित हिसार-54 डीएन मॉडल हाई स्कूल में सेंटर था। पर बोर्ड रोल नंबर स्लिप ये अंकित करना भूल गया कि ये स्कूल हिसार में कहां पर है। स्कूल ढूूंढने के लिए विद्यार्थियों ने जब गूगल सर्च किया तो, गूगल ने मिर्जापुर रोड पर स्कूल की लोकेशन दर्शायी। जैसे-तैसे करके विद्यार्थी सही पत्ते पर पहुंच पाए।
विज्ञापन


135 परीक्षा केंद्र पर 35 हजार ने दी परीक्षा
शुक्रवार को हुई 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिले में कुुल 44 नकलची पकड़े गए। जिनमें से 14 नकलची हिसार के बताए जा रहे हैं। जिले के 135 परीक्षा केंद्रों पर करीब 35 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई व साढ़े 3 बजे समाप्त हुई। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विद्यार्थियों की परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू हुई। इस दौरान विद्यार्थियों के आधार कार्ड, रोल नंबर स्लिप की चेक किए। पेपर में बैठने से पहले विद्यार्थियों की नकल चेक की गई। परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थियों के जूते उतरवाए गए। हर परीक्षा केंद्र पर शिक्षा बोर्ड, शिक्षा विभाग की फ्लाइंग ने परीक्षा का निरीक्षण किया। हरियाणा ओपन के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed