फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एन्हांसमेंट के कारण दिवाली पर सेक्टरवासियों के गृह प्रवेश रूके

एन्हांसमेंट के कारण दिवाली पर सेक्टरवासियों के गृह प्रवेश रूके

Fri, 26 Oct 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के कारण दिवाली पर सेक्टरवासियों के गृह प्रवेश रूके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एन्हांसमेंट की री-कैलकुलेशन की मांग को लेकर सात महीनों से आंदोलन कर रहे सेक्टरवासियों को प्रदेश सरकार के निर्णय लेने में देरी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सेक्टरों के अनेक परिवार ऐसे हैं, जिनका दिवाली पर गृह प्रवेश रुका हुआ है। सेक्टरवासियों के अनुसार शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी एन्हांसमेंट की आड़ लेकर नए मकानों के नक्शे, सीवरेज, पानी, कंप्लीशन सर्टिफिकेट जैसे काम नहीं कर रहे हैं। सॉफ्टवेयर की मजबूरी बताकर अधिकारी पहले एन्हांसमेंट भरने की मांग कर रहे हैं। इस कारण मिडिल क्लास परिवारों के गृह प्रवेश के कार्यक्रम रद्द होने के कगार पर हैं। मजबूरी का फायदा उठाकर अथॉरिटी ने करोड़ों रुपये की एन्हांसमेंट की वसूली भी कर ली है। अगर गलत एन्हांसमेंट भर दी जाए तो री-कैलकुलेशन में क्या फायदा होगा, इसका किसी अधिकारी के पास ठोस जवाब नहीं हैं।

हर जिले में आ रही समस्या
ऑल हरियाणा सेक्टर एन्हांसमेंट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स का कहना है कि इस विषय को लेकर सभी जिलों से लगातार फोन आ रहे हैं। सभी समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। सरकार द्वारा निर्णय लेने में देरी के कारण दिवाली के मुहूर्त पर गृह प्रवेश का सपना संजो रहे परिवारों के सामने संकट पैदा हो गया है। समिति ने मांग की कि जब तक एन्हांसमेंट की री-कैलकुलेशन नहीं हो जाती तब तक सभी प्लॉट धारकों के खातों से गलत एन्हांसमेंट राशि को हटाया जाए। एक तरफ सरकार मान रही है कि एन्हांसमेंट कैलकुलेशन करते समय कमियां रही हैं, जबकि दूसरी तरफ प्लॉट धारकों के खातों से गलत एन्हांसमेंट राशि को नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


राशि खातों से हटेगी तो होगा समाधान
वत्स ने बताया कि अगर एन्हांसमेंट की राशि खातों से हटा ली जाए तो सेक्टरवासियों की समस्या का समाधान हो जाएगा। हर घर बनाने वाला व्यक्ति दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर ही गृह प्रवेश का कार्यक्रम तय करता है। मगर यह हुडा अथॉरिटी की मनमानी सेक्टरवासियों की खुशियों में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed