फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 votes were cast in the non-teaching staff union elections

Hisar News: शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में 14 वोट डाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
14 votes were cast in the non-teaching staff union elections
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र (एचपीवीके) उचानी (करनाल) और महेंद्रगढ़ में बैलेट पेपर से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान आठ लोगों ने मतदान किया। रिवासा (महेंद्रगढ़) में संचालित अत्याधुनिक केंद्र समेत अंबाला और कैथल के छह मतदाताओं ने ऑनलाइन मतदान किया। हिसार के वेटरनरी ऑडिटोरियम में वीरवार सुबह नौ बजे से शाम 3:30 बजे तक मतदान होगा। यहां कुल 268 में से 254 पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। बहल (भिवानी), सिरसा और रोहतक केंद्रों के कर्मचारी भी हिसार पहुंचकर मतदान करेंगे। मतगणना वीरवार शाम 4 बजे के बाद होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र और चुनाव अधिकारी राममनोहर की देखरेख में हो रहा है। इसमें एक गुट को शेर और दूसरे गुट को छाता चुनाव चिह्न मिला है। अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सैनी और तरुण तनेजा, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए सतीश कुमार व सोमवीर शर्मा, उपप्रधान के लिए विक्रम जाखड़ व अनिल भ्याण जेवरा मैदान में हैं। महासचिव के लिए प्रदीप लांबा व अरविंद्र, सचिव के लिए सुरेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिसाय, सहसचिव के लिए संजय कुमार व कर्मवीर सिंह मैदान में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed