फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 to 16 weeks old fetuses found in a sweet box may be twins

Hisar News: मिठाई के डिब्बे में मिले भ्रूण 14 से 16 हफ्तों की लड़कियों के, हो सकती हैं जुड़वा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
14 to 16 weeks old fetuses found in a sweet box may be twins
हिसार। राजगढ़ मार्ग पर पुलिस नाके के पास नहर पुल के सर्विस रोड पर मिठाई के डिब्बे में मिले दोनों भ्रूण लड़कियों के हैं। ये दोनों लड़कियां जुड़वा भी हो सकती हैं। पोस्टमार्टम के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। इनकी उम्र 14 से 16 हफ्ते के बीच है। आजाद नगर थाना पुलिस ने वीरवार को अपनी जांच का दायरा बढ़ाया है। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के तमाम प्रयास के बावजूद वर्ष 2022 में 1000 लड़कों पर सिर्फ 903 लड़कियां हैं।
विज्ञापन

ड्राई सीट, ग्लब्ज कर रहे निजी अस्पताल की तरफ इशारा
मिठाई के डिब्बे में मिले भ्रूण के पास पॉलिथीन के अंदर कपड़ा, ड्राई सीट और ग्लब्ज मिलना किसी निजी अस्पताल की ओर इशारा कर रहे हैं। जो सामान मिला है वह डिलीवरी के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। नागरिक अस्पताल के पीएनडीटी डॉ. कामिद मोंगा ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने दोनों भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया है। शुक्रवार को आजाद नगर एरिया में चल रहे अस्पतालों की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि दोनों भ्रूण लड़कियों के हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार दोपहर को राजगढ़ मार्ग पर नहर पुल के सर्विस मार्ग पर मिठाई के डिब्बे में दो भ्रूण मिले थे। दोनों क्षत-विक्षत थे और खून बह रहा था। आजाद नगर थाना पुलिस को मौके से कपड़ा, ड्राई सीट और ग्लब्ज मिले थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लिंगानुपात पर एक नजर
वर्ष लड़कियां
2015 886
2016 914
2017 921
2018 913
2019 932
2020 923
2021 925
2022 903
नोट : प्रति 1000 लड़कों पर लड़कियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed