फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   14 people lodged objections regarding new ward ban, hearing today

Hisar News: नई वार्डबंदी को लेकर 14 लोगों ने दर्ज कराईं आपत्तियां, आज सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
14 people lodged objections regarding new ward ban, hearing today
हिसार। जिला प्रशासन की तरफ करवाई गई नई वार्डबंदी को लेकर 14 लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। इनमें निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में इन आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी। बता दें कि नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से नए सिरे से वार्डबंदी करवाई गई है। एडहॉक कमेटी ने इस वार्डबंदी को हरी झंडी दे दी है। हालांकि इस वार्डबंदी पर कई निवर्तमान पार्षद विरोध कर चुके हैं। उधर जिला प्रशासन की तरफ से नई वार्डबंदी को लेकर शहरवासियों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया था, जो बुधवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने वार्डबंदी लेकर आपत्ति दर्ज करवाई। इस दौरान अमित ग्रोवर ने कहा कि शहर की वार्डो की सीमाओं को भौगोलिक दृष्टि से गलत विभाजित किया है। न्यू मॉडल टाउन को तीन और मॉडल टाउन को 2 वार्डों में बांट दिया है। एकता नगर व महावीर कॉलोनी को लाइन पार वार्ड 15 में शामिल किया जा रहा है तो वार्ड 15 की सर छोटूराम कॉलोनी व नट बस्ती को रेलवे लाइन के पार वार्ड 13 में किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अव्यवहारिक है।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::
इन लोगों ने दर्ज करवाई आपत्ति
- वार्ड 20 से निवर्तमान पार्षद अंबिका शर्मा
- वार्ड 14 से निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर
- वार्ड 12 से निवर्तमान पार्षद जगमोहन मित्तल
- राकेश आर्य, अर्बन एस्टेट टू
- नारंग लाल, अर्बन एस्टेट टू
- रमन, मॉडल टाउन
- पवन कुमार, मॉडल टाउन
- प्रदीप सरदाना, मॉडल टाउन
- दीपक, भारत नगर, वार्ड 6
- विरेंद्र, अर्बन एस्टेट टू
- आकाश महेश्वरी, अग्रवाल कॉलोनी
- नरेंद्र शर्मा, मॉडल टाउन एक्सटेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed