फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने पर विक्रम सिंधु को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि

जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने पर विक्रम सिंधु को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि

Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने पर विक्रम सिंधु को मिली डाक्ट्रेट की उपाधि
नारनौंद (हिसार)। किसानों को जैविक खेती अपनाने को लेकर एक मिशन बनाकर देशभर में प्रचार व प्रसार के लिए हरियाणा के एक किसान को देश की प्रमुख संस्था ग्लोबल पीस फाउंडेशन ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है। देशभर में जैविक खेती के प्रचार-प्रसार में जुटे हिसार जिले के गांव खांडा खेड़ी निवासी विक्रम सिंधु ने न केवल देश में, बल्कि विश्व स्तर पर जैविक खेती में एक नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन

देश की प्रमुख संस्था ग्लोबल पीस फाउंडेशन द्वारा कोलकाता में आयोजित ग्लोबल पीस समिट में उन्हें जैविक खेती के कर्णधार के रूप में इस मानद उपाधि प्रदान की है। संस्था द्वारा देशभर में केवल दो ही लोगों को जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इस उपाधि से नवाजा गया है, जिसमें दूसरे भिवानी निवासी अजय वोहरा को यह उपाधि प्रदान की गई है। विक्रम सिंधु ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित जीटीएस वर्ल्ड समिट-2019 में बेस्ट ऑर्गेनिक फार्मर व ट्रेनर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। अप्रैल में हरियाणा के खांडा खेड़ी में भी समृद्ध किसान ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए अजय वोहरा को दो लाख रुपये से सम्मानित किया गया था। प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के गांव खांडा खेड़ी का यह किसान काफी सालों से जैविक खेती से जुड़ा हुआ है और मार्च 2015 में समृद्ध किसान ग्रामीण विकास संस्था का गठन किया। संस्था की तरफ से देश व प्रदेश के किसानों को जैविक खेती के प्रति बिल्कुल फ्री में ट्रेनिंग देने में जुट गए।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात
विक्रम किसान के साथ हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भिवानी में कार्यरत हैं। समूचे क्षेत्र में किसानों को दो रुपये में 15 लीटर आरओ का स्वच्छ पानी ग्रामीणों को मुहैया करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed