फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी-एसपी से मिले मारवल सिटी के निवासी

डीसी-एसपी से मिले मारवल सिटी के निवासी

Sat, 30 Mar 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
डीसी-एसपी से मिले मारवल सिटी के निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मारवल सिटी के निवासी शुक्रवार को डीसी व एसपी से मिले। एसपी को सौंपे ज्ञापन में नवीन अग्रवाल ने कहा कि 24 मार्च को कॉलोनी की समस्याओं के समाधान को लेकर एकत्रित हुए थे। उस दौरान नरेश यादव, पवन कुंडू, कुलदीप यादव, मोनू यादव व कई अन्य बाहरी व्यक्तियों ने उन पर हमला करके घायल कर दिया था। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न तो आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाईं और न ही डॉक्टर की सलाह लेकर कोई धारा लगाई। अब तक आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपियों द्वारा हमले का पूरा वाकया सीसीटीवी की फुटेज में भी देखा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर खुले घूम रहे हैं और कॉलोनी में भी दहशत फैलाने के लिए चक्कर काटते हैं। कॉलोनीवासी खौफजदा हैं और बच्चे भी बाहर खेलने नहीं जा पा रहे हैं।
बाद में कॉलोनी वासी इस मामले को लेकर डीसी से भी मिले। उन्होंने डीसी कॉलोनी की समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा हमले की घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने डीसी से गुहार लगाई कि मारवल सिटी को सरकार टेकओवर करे। डीसी-एसपी से मिलने वालों में नवीन अग्रवाल, राजेश शर्मा, सुशीला, सुदेश देवी, मनीष, नरेश कुमार, मीनाक्षी, मयंक बंसल, महावीर, इशुबाला, साक्षी, कुलवंत राय, संतोष, सुभाष चंद, बिमला, राजवीर, सुनील, बिमला, मांगेराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन

यह था मामला
24 मार्च को मारवल सिटी निवासी कॉलोनी की समस्याओं के समाधान को लेकर कॉलोनी स्थित तिरंगा पार्क में बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि वहां पर मारवल सिटी के मैनेजर ढाणा कलां निवासी नरेश यादव गाड़ी लेकर आया। उसके साथ पवन कुंडू, कुलदीप यादव, मोनू यादव व कई अन्य बाहरी व्यक्ति थे। वहां उन्होंने कॉलोनी वासियों पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed