फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार के प्रोजेक्ट्स पर बोले मुख्य सचिव, नए साल पर शुरू हो जाएंगी उड़ानें, घर-घर में पाइपलाइन से आएगी गैस

हिसार के प्रोजेक्ट्स पर बोले मुख्य सचिव, नए साल पर शुरू हो जाएंगी उड़ानें, घर-घर में पाइपलाइन से आएगी गैस

Mon, 12 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
हिसार के प्रोजेक्ट्स पर बोले मुख्य सचिव, नए साल पर शुरू हो जाएंगी उड़ानें, घर-घर में पाइपलाइन से आएगी गैस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस ढेसी का कहना है कि हिसार तेजी से विकसित हो रहा है। नए साल पर यहां बने एयरपोर्ट से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट्स उड़ने लगेंगी। पिनाकल कंपनी का टेंडर हो चुका है। उड़ान संबंधित क्लीयरेंस फाइनल स्टेज पर हैं। एयरपोर्ट की बिल्डिंग का उद्घाटन हो चुका है, जबकि सिक्योरिटी के लिए स्टाफ तय हो चुका है। अन्य स्टाफ भी आउटसोर्सिंग पर लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा जल्द ही घर-घर में पाइपलाइन से गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्य सचिव रविवार को एचएयू के फैकल्टी हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से गैस देने के लिए 18 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम होगा। इसमें उपायुक्त को भी शामिल होना है। वहां से इस योजना की शुरुआत होगी।
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन के तहत चलेगा काम
शहर में घर-घर तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन का गठन किया जाएगा। इसमें उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी व गैस कंपनी के अधिकारी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। गुरुग्राम और फरीदाबाद की तरह ही हिसार में भी यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे शहरवासियों को सिलिंडर रखने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड की पिछली दीवार टूटने का काम भी अंतिम चरण में
मुख्य सचिव के समक्ष शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बस स्टैंड का साउथ बाईपास से जोड़ने का मामला भी उठाया गया। पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्य सचिव व उपायुक्त अशोक मीणा ने बताया कि यह काम अंतिम चरण में है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जल्द ही बस स्टैंड की पिछली दीवार तोड़कर बसों का आवागमन पिछले रास्ते से किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर इस मामले के लिए चंडीगढ़ तक पत्र व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के लेवल की करवाई जाएगी जांच
मुख्य सचिव के सामने शहर में बनाई जा रही नई सड़कों का लेवल ठीक नहीं होने का मामला भी रखा गया। उन्हें बताया गया कि एक ही सड़क में लेवल ऊंचा-नीचा हो जाता है। इस पर मुख्य सचिव ने डीसी अशोक मीणा को सड़कों के लेवल की दोबारा से जांच करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने भरोसा दिलाया कि सड़कों के लेवल की जांच करवाई जाएगी। अगर कहीं खामी नजर आई तो उसे दुरुस्त करवाया जाएगा।

बॉयो मेडिकल वेस्ट एजेंसी से नहीं उठवाने वाले अस्पतालों की भी होगी जांच
मुख्य सचिव को बताया गया कि शहर में 650 से अधिक अस्पतालों से नगर निगम प्रशासन प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली कर रहा है। मगर जिन अस्पतालों से बॉयो मेडिकल वेस्ट एजेंसी द्वारा उठाया जा रहा है, उनकी संख्या सिर्फ 378 हैं। बाकी अस्पतालों द्वारा बॉयो मेडिकल वेस्ट कहां भेजा जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर मुख्य सचिव ने डीसी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को आदेश दिए कि इस मामले की जांच करवाई जाए। अगर कोई अस्पताल बॉयो मेडिकल वेस्ट को खुले में डाल रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed