{"_id":"5b0b046f4f1c1bf46e8b4ee4","slug":"131527448687-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना लागू करने के मुद्दे पर लोकसभा में उठाऊंगा-दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना लागू करने के मुद्दे पर लोकसभा में उठाऊंगा-दुष्यंत चौटाला
Updated Mon, 28 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सरकारी कर्मचारियों का पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेना न केवल संवैधानिक है बल्कि यह उनका हक भी है। केंद्र व प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की मांग को तुरंत मानते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। कर्मचारियों के इस मुद्दे पर इनेलो पार्टी उनकी इस मांग का समर्थन करती है और सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह इस मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे।
सांसद दुष्यंत चौटाला के आवास पर रविवार को पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए कर्मचारियों को दूरभाष पर आश्वासन दिया। सांसद की ओर से इनेलो जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक रणबीर गंगवा, विधायक वेद नारंग, हलका प्रधान सज्जन लावट ने यह ज्ञापन कर्मचारियों से लिया। इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि पूरी इनेलो पार्टी उनकी मांगों का समर्थन करती है और इस मुद्दे को इनेलो विधानसभा में उठाएगी। इनेलो विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना को निरस्त कर वर्ष 2006 में नई एपीए पेंशन योजना लागू की गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में कांग्रेस की सरकार थी।