{"_id":"5b0b037e4f1c1bda6e8b4ec9","slug":"131527448446-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजेयू ने नए सत्र के लिए जाट, डीएन, गवर्नमेंट कॉलेज में 560 सीट घटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजेयू ने नए सत्र के लिए जाट, डीएन, गवर्नमेंट कॉलेज में 560 सीट घटाई
Updated Mon, 28 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर के तीन प्रमुख एकेडमिक कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर है। जीजेयू ने गवर्नमेंट कॉलेज, जाट कॉलेज और डीएन कॉलेज की बीए की सीटों पर कैंची चलाते हुए करीब 560 सीटें घटा दी गई हैं। इस बार 12वीं कक्षा की पास प्रतिशतता अधिक है।
छात्र संगठन इनसो ने जीजेयू के इस कदम पर विरोध जताते हुए सीटें घटाने की बजाय बढ़ाने की मांग की है। छात्र नेताओं ने जीजेयू रजिस्ट्रार डॉ. एके पुंडीर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर जीजेयू ने अपने आदेश वापस नहीं लिए तो इनसो छात्रों को लेकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन
इनसो जिलाध्यक्ष आशीष कुंडू और जिला चेयरमैन सिल्क पूनिया ने बताया कि जीजेयू प्रशासन की ओर से गत दिवस सभी कॉलेज प्राचार्य को जारी पत्र में सीटें निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजकीय कॉलेज में स्नातक की 720 सीटों को घटाकर 640 कर दिया गया है। जाट कॉलेज में 960 से घटाकर 640 और डीएन कॉलेज में 800 से घटाकर 640 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन तीनों कॉलेजों में पहले ही सीटें कम थीं। इसके चलते इनसो को हर बार सीटें बढ़वाने के लिए विरोध प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा था। जीजेयू ने सीटें बढ़ाने की बजाय अब घटाकर कॉलेज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे युवाओं के साथ छलावा किया है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कॉलेजों की सीटों में कम से कम 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए, जिससे छात्र अपनी आगे की पढ़ाई सुचारु रख सकें। इस मौके पर उनके साथ जीजेयू इनसो प्रधान असीम ढिल्लो, हरेंद्र बैनीवाल, अंकित, रणदीप श्योराण, संजीव कुहाड़, भव्य ठकराल, संदीप पूनिया, पंकज खांबरा, प्रांजल, कर्म, अमित, शिवम व सुमित सहित अन्य छात्र नेता मौजूद थे।
विज्ञापन