{"_id":"5a3d5acb4f1c1bf61b8b4a45","slug":"131513970379-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट के 79 हजार आवेदकों को लाने जाने पर रोडवेज की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट के 79 हजार आवेदकों को लाने जाने पर रोडवेज की परीक्षा
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शनिवार-रविवार को एचटेट की परीक्षा के लिए जिले से करीब 37 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों भिवानी, जींद, रोहतक में परीक्षा देने जाएंगे। दूसरे जिलों के 42 हजार आवेदक हिसार में परीक्षा देने आएंगे। कुुल 79 हजार आवेदकों को गंतव्य तक पहुंचाना रोडवेज के लिए परीक्षा है। आवेदकों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की इन रूटों पर 40 बसें जाएंगी। 14 वैकल्पिक बसें जरूरत के अनुसार मौके पर रूट तय कर चलाई जाएंगी।
शनिवार को एचटेट की 45 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें करीब 14445 आवेदक हिसार में परीक्षा देने पहुंचेंगे। इन परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। हिसार के अलावा हांसी में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिसार से करीब 15 हजार आवेदक शनिवार को परीक्षा देने के लिए रोहतक, भिवानी, जींद की ओर जाएंगे। इन केंद्रों की ओर जाने के लिए रोडवेज की 40 बसें रहेंगी। इनमें हिसार से रोहतक की ओर सबसे अधिक बसें उपलब्ध होंगी। हिसार से जींद रूट पर 10 और हिसार से भिवानी रूट पर 10 बसें उपलब्ध होंगी। जिला मुख्यालय पर 10 अतिरिक्त बसों को विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत के अनुसार मौके पर ही इन बसों के रूट तय कर वहां के लिए रवाना कर दिया जाएगा। हांसी में इसी तरह की चार बसें उपलब्ध रहेंगी।
परीक्षा के दोनों दिन सुबह से ही हमारी स्पेशल बस सर्विस शुरू हो जाएगी। किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। भीड़ ज्यादा हो गई तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
-जितेंद्र यादव, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज हिसार
सिरसा की ओर जाने वाली ट्रेनें रहेंगी बाधित
हिसार से सिरसा के बीच आरयूबी के काम चलते 24 दिसंबर को कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 54632 हिसार-धुरी शनिवार को हिसार तक रहेगी। यह ट्रेन शनिवार को सिरसा नहीं जाएगी। सिरसा-लुधियाना 54633 गाड़ी भी शनिवार को सिरसा नहीं जाएगी।
परीक्षा से दो घंटे 10 मिनट पहले पहुंचें
भिवानी के लिए ट्रेन का विकल्प
-सुबह पांच बजे हरियाणा एक्सप्रेस
-सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर
-सुबह 8 बजे श्री गंगानगर पैसेंजर
-दोपहर 2 बजे हिसार रेवाड़ी जयपुर
ये डॉक्यूमेंट्स अपने साथ लाएं परीक्षार्थी
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि परीक्षार्थियों अपने साथ मूल आधार कार्ड की कॉपी, दो सत्यापित रंगीन प्रवेश पत्र, दो रंगीन फोटो कॉपी अपने साथ अवश्य लेकर आएं। सभी प्रवेश पत्र रंगीन होने चाहिए। अभ्यर्थी परीक्षा के निर्धारित समय से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
घड़ी, बेल्ट, चेन, लॉकेट न लाएं....
अभ्यर्थी अपने साथ घड़ी, बेल्ट, चेन, लॉकेट, सिक्के, चाबी इत्यादि न ले जाएं। काला और नीला पैन साथ ले जा सकते हैं। पेंसिल और अन्य अनावश्यक सामान न ले जाएं।
45 परीक्षा केंद्र बनाएं...
हिसार में 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर 321 विद्यार्थी रहेंगे। जिले में शनिवार को एचटेट में लेवल थ्री पीजीटी के लिए परीक्षा होनी है। परीक्षा शाम तीन से साढे़ पांच बजे तक होगी।
प्रशासन के 58 उड़नदस्ते
जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को एचटेट की परीक्षा में नकल रोकने के लिए 58 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी अपने साथ टीम लेकर परीक्षा केंद्रों में जांच करेंगे। परीक्षा संचालन के लिए एडीसी एएस मान को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
यहां बनाए परीक्षा केंद्र
जाट कॉलेज, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीआर लॉ कॉलेज, डीएन कॉलेज, एफसी कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, गवर्नमेंट वुमेन कॉलेज, जीजेयू, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल, विश्वास स्कूल, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट कबीर स्कूल, सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, डीपीएस, ओपीजेएमएस, ओम इंस्टीट्यूट, प्राणनाथ प्रणामी इंस्टीट्यूट।