फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हउस की मीटिंग

हउस की मीटिंग

Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हउस की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
निगम हाउस की 15 नवंबर को होने वाली मीटिंग में एक बार फिर सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। मेयर की तरफ से इस बार ग्लोबल स्पेस को टेकओवर करने और मिर्जापुर रोड पर दर्शन एकेडमी की तरफ निगम की सीमा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा डाबड़ा रोड और कैमरी रोड की तरफ भी निगम की सीमा बढ़ाए जाने के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। हाउस ने पिछली मीटिंग में भी कैमरी रोड की तरफ सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव पेंडिंग रख दिया था।
मीटिंग में लगभग सभी पुराने एजेंडे ही रखे गए हैं। गलियों के निर्माण, सफाई, पार्क, बिजली हाईटेंशन लाइनों को बदलने के प्रस्ताव रखे गए हैं। नए एजेंडों में पार्षद अनीता रानी की तरफ से आदर्श नगर स्थित प्राइमरी स्कूल को मिडल तक करने और सूर्य नगर चौकी को सेक्टर-1-4 में शिफ्ट करने का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन

सेक्टर ठीक से नहीं संभाल पा रहे तो करो वापस : डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर की तरफ से प्रस्ताव रखा जाएगा कि सेक्टरों को नगर निगम या तो ठीक से संभाल लें, वरना इन्हें वापस हुडा को दे दिए जाएं। इसके अलावा हाउस में पार्षद अनीता रानी की तरफ से सेक्टरों के इन्हांसमेंट का मुद्दा भी रखा गया है कि यह सिस्टम बंद करवाया जाए। जो भी पैसा अलॉटियों से लिया जाए, वह एकमुश्त ही खरीदारी के समय ले लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज पार्क का नाम बदलने की मुद्दा रखेंगे पार्षद खटाणा
मनोनीत पार्षद कृष्ण खटाणा की ओर से हाउस की बैठक के लिए पशु डेयरी को बाहर शिफ्ट करने और उचित मूल्यों पर जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सेक्टर-15 ए स्थित हेरिटेज पार्क का नाम बदलकर दलीप सिंह गोदारा पार्क किए जाने का प्रस्ताव मीटिंग के लिए दिया है।
कुछ पार्षदों के मुख्य प्रस्ताव
पार्षद महेंद्र जुनेजा ने पटेल नगर में सब्जी मंडी में खाली बूथ हैं, उन्हें अलॉट किए जाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा सड़कों और पुराने कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट के लिए प्रस्ताव रखा है।
पार्षद टीनू जैन ने सालों पुराना वही प्रस्ताव रखा है, जिसमें हर बार धोबीघाट मल्टीप्लेक्स बनाने की मांग है। स्लॉटर हाउस की तरफ से बनाई गई सड़क को साउथ बाईपास से जोड़े जाने का प्रस्ताव है।
मेयर शकुंतला राजलीवाला ने गारंटी पीरियड की सड़कों की डिटेल और जो गारंटी में हैं, उन्हें बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। डेथ-बर्थ ब्रांच में स्टाफ बढ़ाने और आम आदमी को आ रही परेशानी को लेकर समाधान किया जाए।
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने सूर्य नगर चौकी को सेक्टर-1-4 में शिफ्ट करने का प्रस्ताव। साउथ बाईपास बगला रोड चौक को जोड़ने वाले चौक का नाम श्री बाला जी पंचमुखी रखा जाए। महाबीर कॉलोनी जलघर को हॉट लाइन से जोड़ा जाए।

कमिश्नर ने सभी ब्रांचों को प्रोग्रेस रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने सभी पार्षदों को एजेंडे भिजवा दिए हैं। इसके अलावा सभी ब्रांचों के इंचार्ज को भी एजेंडे के साथ आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में लिखा है कि हाउस की पिछली मीटिंग में जो भी एजेंडे या प्रस्ताव पास हुए थे, उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की जाए। यह रिपोर्ट हर हाल में 13 नवंबर तक कमिश्नर के समक्ष पेश की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed