फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गैबीपुर में मच्छरों का कहर, 11 लोग डेंगू की चपेट

गैबीपुर में मच्छरों का कहर, 11 लोग डेंगू की चपेट

Sat, 21 Oct 2017 11:54 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गैबीपुर में मच्छरों का कहर, 11 लोग डेंगू की चपेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरवाला।
गांव गैबीपुर के लोग इन दिनों मच्छरों के कहर का सामना कर रहे हैं। पिछले तीन दिन में कई लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल 11 लोगों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिन लोगों को डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया है उनमें सुदेश मुंजाल, शीनू मुंजाल, गोधां बाई, रोहित मुंजाल, सुनील, सन्नी, राजीव, विजय, राजू, सुरेंद्र, कुछलिया बाई शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर जगह गंदगी का आलम है। दूषित पानी के नाले गंदगी से लबालब हैं। कचरे के उठान के भी पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। ऐसे में गांव में इन दिनों मच्छरों की भरमार है।

क्या कहना है गांव के सरपंच का
गांव के सरपंच अर्जुन महता ने बताया कि डेंगू की समस्या के बारे में कुछ समय पहले अधिकारियों को अवगत करवाया था। स्वास्थ्य विभाग से गांव में फॉगिंग आदि करवाए जाने के बारे में अपील की थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सरपंच ने कहा कि वे इस बारे एसडीएम व उपायुक्त से मिलकर गांव में फॉगिंग करवाए जाने व दवा के छिड़काव के लिए बात करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में नियुक्त सफाई कर्मचारी लगातार सफाई के कार्यों में लगे रहते हैं। कई बार स्वच्छता को लेकर अभियान भी चलाए गए हैं। सरपंच ने कहा कि गांव में साफ सफाई रखे जाने को लेकर ग्रामीण भी ज्यादा गंभीर नहीं हैं। पीड़ितों का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. रोबिन ने बताया कि अस्पताल में एडमिट मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो गई थी। उन्होंने कहा कि रोगियों को डेंगू की शिकायत नहीं है। उन्हें वायरल की समस्या है। वायरल में भी प्लेट्लेट्स कम हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed