फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 new corona case in Hisar

तीन विद्यार्थियों सहित 13 नए संक्रमित मिले, रिकवरी रेट गिरा

Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
13 new corona case in Hisar
हिसार। जिले में रविवार को होली के दिन तीन विद्यार्थियों सहित 13 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा रविवार को कम केस मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17380 हो गया है। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गई है। इसके चलते कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट में गिरावट आई है, जो अब घटकर 97.24 हो गया है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा के अनुसार सिंधड़ गांव का विद्यार्थी, सातरोड़ कलां की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, सेक्टर 5 की घरेलू कामकाज करने वाली महिला, सेक्टर 9-11 के 23 व 10 वर्षीय दो विद्यार्थी, लाडवा का कर्मी, चंदरलेन कॉलोनी की सीनियर सिटीजन, सेक्टर 13 की महिला, अर्बन एस्टेट का सीनियर सिटीजन, सातरोड़ खुर्द का कर्मी, हाउसिंग बोर्ड की महिला और रामपुरा मोहल्ला का व्यवसायी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

आज नहीं होगी सैंपलिंग
वहीं फाग के चलते सोमवार को अधिकांश कोविड-19 लैब भी बंद रहेंगी और उनमें सैंपल जांच नहीं होगी। हालांकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लैब में फाग वाले दिन भी सैंपलों की जांच की जाएगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। 26 मार्च को जिले में 35 कोरोना संक्रमित मिले थे, जो इस साल में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed