फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   13 buildings sealed for not building according to the map

Hisar News: नक्शे के अनुरूप निर्माण न करने पर 13 भवन किए सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
13 buildings sealed for not building according to the map
हिसार में सील की गई इमारत। 
हिसार। नगर निगम की भवन शाखा ने वीरवार को शहर के विभिन्न एरिया में नक्शे के अनुरूप निर्माण न करने पर 13 भवनों को सील कर दिया। निगम की तरफ से इन भवन मालिकों को नोटिस भी थमाए गए थे, लेकिन बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी रखा। निगम अधिकारियों की मानें तो करीब 22 भवनों की सूची तैयार की गई है। इनमें मॉडल टाउन, बालसमंद रोड, 12 क्वार्टर, राजगुरु मार्केट, रामपुरा मोहल्ला व जवाहर नगर एरिया के भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 12 अगस्त को निगम के उच्चाधिकारियों ने शहर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी संख्या में भवन ऐसे मिले थे, जिनका निर्माण नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। इनमें से ज्यादातर भवन मॉडल टाउन एरिया में थे। इस पर उच्चाधिकारियों ने भवन शाखा के अधिकारियों से नियमों के खिलाफ बनाए जा रहे भवनों पर कार्रवाई करने के बारे में पूछा था। इस पर अधिकारियों ने बताया था कि कुछ भवन मालिकों को नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने भवन शाखा को पत्र जारी कर बाकी बचे भवन मालिकों को भी नोटिस देकर 21 अगस्त तक फाइनल रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों को व्यवसाय प्रमाणपत्र जारी करने की मांगी रिपोर्ट
उधर, भवन शाखा से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की दुकानों को जारी किए गए व्यवसाय प्रमाणपत्र को लेकर रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि निगम प्रशासन को काफी शिकायतें मिल रही थीं कि नक्शे के अनुरूप दुकानों का निर्माण न करने के बाद भी भवन शाखा की तरफ से दुकान मालिकों को व्यवसाय प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसआई ने अवैध रूप से अस्पताल को जारी की एनओसी, स्पष्टीकरण मांगा
निगम के सीएसआई जयबीर ने एक निजी अस्पताल को अवैध रूप से एनओसी जारी कर दी। नियमानुसार उनके पास एनओसी जारी करने की कोई पावर नहीं है। यह मामला निगमायुक्त प्रदीप दहिया के संज्ञान में भी आया है। उन्होंने सीएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पहले दो अस्पतालों को ट्रेड लाइसेंस जारी करने पर एक सचिव को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सचिव की तरफ से नोटिस का जवाब दिया जा चुका है।


शहर से हटवाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त
फोटो 10
निगम की तहबाजारी टीम व स्वच्छता शाखा ने वीरवार को शहर के तेलियान पुल, ठंडी सड़क व पीएलए मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान ठंडी सड़क पर खड़ी तीन रेहडियों को उठाया गया। इसके अलावा वाल्मीकि चौक से काउंटर, संदूक, तेलियान पुल से खिड़की व दरवाजे और पीएलए एरिया से सिलिंडर व आइस बॉक्स को जब्त किया ।पीएलए एरिया में खड़ी होने वाली रेहड़ियों को मटका चौक के पास टैक्सी स्टैंड के सामने पार्किंग में लगाने का आदेश दिया है। अभियान के तहत सीएसआई जयबीर, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed