{"_id":"69498af118807ccca40f4295","slug":"1225-bags-of-urea-fertilizer-arrived-in-dadri-after-10-days-1100-were-distributed-hisar-news-c-126-1-shsr1012-149135-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दादरी में 10 दिन बाद पहुंचे यूरिया खाद के 1225 बैग, 1100 का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दादरी में 10 दिन बाद पहुंचे यूरिया खाद के 1225 बैग, 1100 का किया वितरण
Mon, 22 Dec 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय के बाहर यूरिया खाद के लिए लगी किसानों की लाइन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। नगर स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में सोमवार को यूरिया खाद बांटी गई। कार्यालय में 1225 बैग यूरिया खाद पहुंची थी जिनमें से 1100 बैग वितरित कर दिए गए। सुबह से ही किसानों की लंबी लाइन लग गई। इस समय यूरिया की जरूरत अधिक है। इस माह में यूरिया की 10 हजार एमटी की खपत है।
-- विदित रहे जिले में पैक्स समितियों व शहर में जमींदारा सोसायटी की ओर से खाद का वितरण किया जाता है। इन पैक्स समितियों में बाढड़ा, बौंद कलां, डाढ़ी बाना, अटेला, मोरवाला आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। किसान सरसों व गेहूं की सिंचाई करने में लगे हैं। सिंचाई के दौरान किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। मेरी फसल, मेरा पोर्टल पर दर्ज जमीन के विवरण के हिसाब से यूरिया वितरित की जा रही है।
-- रबी सीजन में जिले मेंं मार्च 2026 तक 33,000 मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत रहेगी। जिले का कृषि योग्य कुल रकबा एक लाख 22 हजार 378 हेक्टेयर क्षेत्र है। इस समय गेहूं की बिजाई का पछेता समय जारी है। अधिकतर किसान बिजाई का काम पूरा कर चुके हैं। यूरिया खाद की जरूरत दिसंबर और जनवरी माह तक बनी रहेगी। किसान पहली और दूसरी सिंचाई के दौरान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। जनवरी माह तक खाद की जरूरत कम होती जाएगी। जनवरी माह में 10 हजार एमटी यूरिया खाद की जरूरत रहेगी। फरवरी माह में एक हजार एमटी यूरिया की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन
वर्जन :
सोमवार को 1100 बैग यूरिया खाद वितरित की गई है। एक किसान को प्रति एकड़ एक बैग यूरिया दी जा रही है। खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-- राजेश कुमार, मैनेजर, जमीदारा सोसायटी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन :
सोमवार को 1100 बैग यूरिया खाद वितरित की गई है। एक किसान को प्रति एकड़ एक बैग यूरिया दी जा रही है। खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी।