फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक का हंगामा, मशीनें तोड़ी, स्टाफ को भी भला-बुरा कहा

नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक का हंगामा, मशीनें तोड़ी, स्टाफ को भी भला-बुरा कहा

Mon, 22 Apr 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक का हंगामा, मशीनें तोड़ी, स्टाफ को भी भला-बुरा कहा
हिसार। नागरिक अस्पताल में रविवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब आपातकाल विभाग का एक चिकित्सक उग्र हो गया और तोड़फोड़ करने लगा। बताया जा रहा है कि चिकित्सक स्टाफ ड्यूटी को लेकर खफा था, जिसके चलते उसने अपना गुस्सा रविवार को निकाला। इस दौरान उसने स्टाफ सदस्यों को भी भला-बुरा कहा और शीशे व वहां रखी मशीन भी तोड़ दी। हंगामा होते देख कुछ अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे और गुस्साए चिकित्सक को अपने साथ ले गए। इमरजेंसी का यह वाकया सीसीटीवी में भी कैद हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक चिकित्सक कई दिनों से नाइट ड्यूटी कर रहा था, जिसके चलते वह खफा था। उसका आरोप था कि अन्य चिकित्सक निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं और उसकी ड्यूटी लगातार नाइट में चल रही है। इसको लेकर वह पीएमओ से मिलकर शिकायत भी दर्ज करा चुका था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते चिकित्सक में पिछले कई दिन से रोष था, जो रविवार को गुस्से के रूप में बाहर निकला। रोष स्वरूप चिकित्सक ने पहले स्टाफ को भला-बुरा कहकर गुस्सा उतारा, लेकिन स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह और भी आक्रोषित हो गए और इमरजेंसी में रखी ईसीजी मशीन फेंक दी, जो केबिन के शीशे पर लगी और शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन

वहां ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चिकित्सक के हाथ पर कांच लगा, जिससे वह चोटिल हो गए। इसके बावजूद चिकित्सक का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने भी उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक ने पास पड़ी बीपी मशीन फेंककर मारी। हालांकि यह किसी को नहीं लग पाई। यह घटनाक्रम कुल 20 मिनट तक चला। घटनाक्रम से इमरजेंसी में मौजूद एक महिला चिकित्सक डर के मारे रोने लगीं। मामला बिगड़ते देख कई चिकित्सक वहां पहुंच गए और गुस्साए चिकित्सक को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में किया दाखिल
मनोचिकित्सक डॉ. पूनम दहिया को इस मामले की जानकारी मिली तो वे इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गई और चिकित्सक को सिक्योरिटी गार्ड की मदद से काबू कर इमरजेंसी वार्ड में ही दाखिल कर लिया गया। इसके बाद मनोचिकित्सक डॉ. पूनम दहिया ने उस चिकित्सक को रेफर कर दिया। अब उनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।


इमरजेंसी में हंगामे का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस मामले में पीएमओ को जांच दी जाएगी। सीसीटीवी की फुटेज को भी चेक किया जाएगा और मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्यों से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed