फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नदीम की हालत में सुधार, कल नाली के जरिए खिलाने का प्रयास करेंगे डॉक्टर

नदीम की हालत में सुधार, कल नाली के जरिए खिलाने का प्रयास करेंगे डॉक्टर

Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
नदीम की हालत में सुधार, कल नाली के जरिए खिलाने का प्रयास करेंगे डॉक्टर
नदीम की हालत में आया सुधार
विज्ञापन

हिसार। नदीम की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार जो चिकित्सा नदीम को दी जा रही है। उसका असर 48 घंटे बाद दिखाई देने लगा है। हालांकि अभी भी नदीम खतरे से बाहर नहीं है, लेकिन जो बदलाव उसमें दिखाई दिए हैं, उससे लगता है 72 घंटे के बाद नदीम की हालत में काफी सुधार आ जाएगा।
शहर के सर्वोदय अस्पताल के आईसीयू में नदीम का स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। पेडिट्रीशियन डॉ. विवेक गुप्ता और इंटेसिविस्ट डॉ. सुमित ग्रोवर के अनुसार नदीम का आज बीपी भी ठीक है। गड्ढे में रहने के चलते सांस के साथ नदीम के शरीर में मिट्टी और पानी चला गया था, इससे इंफेक्शन और निमोनिया की शिकायत हुई। जब से नदीम को दाखिल कराया गया है, तब से लेकर रविवार शाम तक उसकी हालत में काफी सुधार आया है। उन्होंने बताया कि रविवार को उसके शरीर में मूवमेंट भी देखी गई है। सीएमओ डॉ. संजय दहिया को नदीम की पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। दोनों डाक्टरों ने बताया कि सोमवार को नदीम को नाली के जरिए कुछ खिलाने-पिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
स्पेशलिस्ट डॉक्टर की टीम नदीम का इलाज कर रही है। मैं खुद पल-पल की रिपोर्ट ले रहा हूं और सीएमओ को भी स्थिति से अवगत करा रहे हैं। कल के मुकाबले आज नदीम में काफी सुधार दिखाई दे रहा है। उसकी मूवमेंट भी नोटिस की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उमेश कालड़ा, डायरेक्टर, सर्वोदय अस्पताल, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed