{"_id":"5c33ac8ebdec22571d7e0a7b","slug":"121546890382-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों का भी सहयोग लेगा नगर निगम प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनभागीदारी बढ़ाने के लिए पार्षदों का भी सहयोग लेगा नगर निगम प्रशासन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नगर निगम प्रशासन स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सहयोग लेगा। पार्षद के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता संबंधी एक्टिविटी की जाएगी। इसके बाद सभी 20 वार्डों में सफाई व्यवस्था का पार्षदों से फीडबैक भी लिया जाएगा। पार्षदों की शिकायतों का प्रमुखता से समाधान करवा कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाएगा। 9 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद निगम की स्वच्छता शाखा की टीमें इन पार्षदों के साथ आगामी रूपरेखा तैयार करेंगी। गौरतलब है कि 19 दिसंबर को मतगणना के बाद मेयर सहित 20 वार्डों के नए पार्षद चुने गए हैं। इन पार्षदों को मंडल आयुक्त की ओर से 9 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी।
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करवाने की अपील करेंगे पार्षद
नवनिर्वाचित पार्षदों की ओर से अपने वार्ड के वासियों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए अपील की जाएगी। वहीं शहरवासियों को कूड़ेदानों में कूड़ा डालने के बजाय गली में आने वाली निगम की गाड़ी में ही सीधा कचरा डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे स्वच्छता को अधिक बढ़ावा मिलेगा। वहीं कूड़ेदानों के आसपास गंदगी फैलने की आशंका भी नहीं रहेगी।
कई जगह शौचालयों के हालात सुधारने की जरूरत
नवनिर्वाचित पार्षद अमित ग्रोवर व नरेंद्र शर्मा का कहना है कि कई स्थानों पर अब भी शौचालयों को सुधारने की जरूरत है। मुख्य स्थानों पर बने शौचालयों के हालात तो फिर भी कुछ ठीक है। मगर दूरदराज के शौचालय के बाहर ही गंदगी पसरी रहती है। इसलिए शौचालयों के बाहर की व्यवस्था में भी सुधार करना होगा ताकि स्वच्छता को सार्थक रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
पार्कों में चलाएंगे जागरूकता अभियान
नवनिर्वाचित पार्षद ज्योति महाजन व अमिता सिंह ने बताया कि वह अपने एरिया के पार्कों में जागरूकता अभियान चलाएंगी। पार्कों में शाम के समय एकत्रित होने वाले लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया जाएगा और उनसे शहर को सुंदर बनाने में योगदान का आह्वान किया जाएगा।
नवनिर्वाचित पार्षदों से भी स्वच्छता अभियान में मदद ली जाएगी। नौ जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद प्रत्येक पार्षद के साथ मिलकर वार्डों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
-सुभाष चंद्र सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम