फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आवश्यक वस्तु अधिनियम मामले में रामपाल की वीसी से लगी हाजिरी

आवश्यक वस्तु अधिनियम मामले में रामपाल की वीसी से लगी हाजिरी

Sat, 08 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
आवश्यक वस्तु अधिनियम मामले में रामपाल की वीसी से लगी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सतलोक आश्रम संचालक रामपाल की शुक्रवार को केस नंबर 443 में हिसार सेंट्रल जेल से वीसी के जरिये अदालत में हाजिरी लगी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। उल्लेखनीय है कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस मामले में अब तक एक गवाही हुई है। केस नंबर 443 आवश्यक वस्तु अधिनियम से जुड़ा है, जिसमें आवश्यकता से अधिक गैस सिलिंडर रखने का मामला दर्ज है। यह केस उस समय दर्ज हुआ था कि जब पुलिस ने बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में कार्रवाई की थी। आरोप है कि उस समय आश्रम के अंदर निर्धारित संख्या से ज्यादा गैस सिलिंडर मिले थे। ये गैस सिलिंडर मिलने पर बरवाला थाने में अभियोग नंबर 443 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस में केवल आश्रम संचालक रामपाल पर ही केस दर्ज है। अब तक इस केस में गैस एजेंसी के मैनेजर की गवाही हो चुकी है।

सैकड़ों समर्थक पहुंचे हिसार
रामपाल की पेशी के मद्देनजर उसके सैकड़ों समर्थक वीरवार रात ही हिसार पहुंच गए थे। उन्होंने पुराना कोर्ट कॉम्पलेक्स क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड पर डेरा जमाया हुआ था। रात को वे फुटपाथ ही सोये और शुक्रवार को दिनभर वहां मौजूद रहे। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर वहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। समर्थक सड़क पर ही बैठकर जेल की तरफ हाथ जोड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed