फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शाम 7 बजे बाद आई तेज आंधी, शहर हुआ ब्लैक आउट

शाम 7 बजे बाद आई तेज आंधी, शहर हुआ ब्लैक आउट

Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
शाम 7 बजे बाद आई तेज आंधी, शहर हुआ ब्लैक आउट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शुक्रवार शाम को सात बजे के बाद आई आंधी ने जनजीवन खूब प्रभावित किया। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं फ्लैक्स और होर्डिंग्स उड़कर सड़कों पर गिर गए। धूलभरी आंधी को शांत होने में करीब दो घंटे का समय लग गया। पंजाब की ओर से सिरसा-फतेहाबाद होते हुए हिसार पहुंची आंधी में दिल्ली रोड पर सनसिटी के पास, तोशाम रोड पर नाके के आगे, अर्बन एस्टेट के मकान नंबर 248 के पास, सेक्टर 16-17 फाटक के पास और विद्युत नगर में पेड़ टूट गए। अर्बन एस्टेट और विद्युत नगर में तो पेड़ बिजली लाइन पर गिरे। इस कारण शहर में ब्लैक आउट हो गया। तीन घंटे से भी अधिक समय तक बिजली बाधित रही। वहीं तेज अंधड़ के कारण दहशत का माहौल बन गया। वाहनों चालकों से लेकर पैदल जा रहे राहगीर सुरक्षित स्थान ढूंढते नजर आए।

बागों में सबसे अधिक नुकसान
तेज अंधड़ के कारण कई जगहों पर बिजली के कमजोर खंभे भी गिर गए। झुग्गी-झोपड़ियां भी तहस-नहस हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान बागवानी करने वाले किसानों को हुआ। बागों में पक चुके फल टूटकर नीचे गिर गए। आंधी आने के साथ ही शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जहां-जहां पेड़ गिरे, वहां-वहां लाइन को दुरुस्त करने के लिए बिजलीकर्मी पहुंचे। रात में ही बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। मगर रात 10 बजे तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


आंधी में पेड़ गिरा, फेरी वाला गंभीर रूप से घायल
बरवाला।
क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी के कारण जहां वातावरण में पूरी तरह धूल छा गई, वहीं कई जगहों पर पेड़ आदि गिर गए। बनभौरी मार्ग पर आंधी के चलते एक पेड़ फेरी वाले के ऊपर गिर गया। इस दौरान गांव ढाणी गारण निवासी सोनू पेड़ के नीचे दब गया। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद सोनू को निकाला व एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। वहीं शहर के बनभौरी मार्ग पर ही निर्माणाधीन सैनी धर्मशाला के प्रांगण में बैठे युवकों पर लोहे का छप्पर आ गिरा। इसके चलते वार्ड पांच निवासी युवक रमेश व विकास घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थानीय नागरिक अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंडावास जाने वाला रास्ता हुआ बंद
बालसमंद क्षेत्र में अचानक आई आंधी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। काफी जगह पेड़ों को नुकसान हुआ। पेड़-पौधे गिरने से सुंडावास जाने वाला बंद हो गया है। सुंडावास जाने वाले वाहनों के चालक व सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वाहन चालकों को खारिया पुल के पास कच्चे रास्ते से गंतव्य तक जाना पड़ा।


सिवानी क्षेत्र में भी छा गया अंधेरा
सिवानी मंडी। सिवानी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी ने दहशत मचा दी। सिवानी सहित आसपास के गांवों में घना अंधेरा छा गया। सिवानी-भिवानी, गुरेरा-सिवानी, हिसार-राजगढ़ रोड समेत कई सड़क मार्गों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कई लोग पेड़ गिरने से बीच रास्ते में ही फंस गए। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजार में लगे होर्डिंग्स और पोस्टर भी उखड़ कर सड़कों पर आ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed