{"_id":"5a8dce814f1c1b2a788b716c","slug":"121519242881-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर विरोध करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार कर विरोध करेंगे किसान
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
असहयोग आंदोलन के तहत किसानों ने 23 फरवरी को हिसार में होने वाले कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के कार्यक्रम का विरोध करने का एलान किया है। किसानों ने कहा कि एचएयू के सभी गेट पर किसान धरना देकर कृषि मंत्री का घेराव कर विरोध करेंगे।
संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले लघु सचिवालय पर जारी अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 38वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सतबीर सिंह झाझड़िया और रामकुमार पटवारी मात्रश्याम ने की। वहीं सरबती, परमेश्वरी, फूलवती, भगवानी देवी और हरिसिंह गोस्वामी, हरिसिंह सहारण, जयवीर कुम्हार और जयवीर मिठारवाल सरसाना क्रमिक अनशन पर बैठे। कुरड़ाराम नंबरदार के नेतृत्व में पांच मार्च को जेल भरो आंदोलन के लिए प्रचार-प्रसार के लिए देवां, मुकलान, कालवास, चिड़ौद, रावतखेड़ा, पायल, सिंघराण, मंगाली सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान नंबरदार ने किसानों को संबोधित किया कि किसानों की दो सप्ताह नहरी पानी की मांग को लेकर किसान पिछले तीन वर्षों से आंदोलनरत हैं। सरकार इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही। सतबीर सिंह पूनिया के नेतृत्व में निगरानी समिति ने बीएमएल बरवाला लिंक, बरवाला ब्रांच, बालसमंद सब ब्रांच, हांसी ब्रांच, पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी और न्यू सिवानी फीडर का निरीक्षण किया। इस दौरान बहुत सी कमियां और अनियमितताएं पाई गईं, जो सिंचाई विभाग की लापरवाही को दर्शाती है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। नंबरदार के साथ दिलबाग हुड्डा, विरेंद्र पूनिया, अनिल लौरा, भूप बासड़ा, दलबीर बैनीवाल, महाशय फूल सिंह, महाबीर गोरा, राजकुमार कस्वां आदि साथ रहे। वहीं धरने पर मुख्य रूप से मास्टर सतबीर गढ़वाल, पूर्व सरपंच जगदीश, रामबीर न्योली, नरेंद्र पचार, मंगल पचार, सतबीर कादियान, बलवान रोहिला, भाल सिंह, गुलाब झाझड़िया आदि किसान मौजूद थे।
कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे किसान
संयुक्त जल संघर्ष समिति एचएयू में 23 फरवरी को प्रस्तावित कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। कुरड़ाराम नंबरदार ने कहा कि ये वही कृषि मंत्री हैं, जो पूर्व सरकारों में स्वामीनाथन आयोग की मांग पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। अब उन्होंने किसानों की मांगों पर चुप्पी साध रखी है। उनके कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
कल कृषि मंत्री धनखड़ के कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे किसान
दो सप्ताह नहरी पानी की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना 38वें दिन भी जारी