फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी ने उतार दिया था होर्डिंग्स

यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी ने उतार दिया था होर्डिंग्स

Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी ने उतार दिया था होर्डिंग्स
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
जीजेयू में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिवस को लेकर लगाए गए होर्डिंग्स गेट नंबर तीन से हटाने पर एनएसयूआई और जीजेयू प्रशासन के बीच विवाद हो गया। जीजेयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी गेट के सामने से बधाई को लेकर लगाए गए होर्डिंग को उतरवा दिया। मामले के बारे में पता चलने पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और एनएसयूआई के यूनिवर्सिटी के प्रधान और टीम के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक वहां हंगामा किया और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे हर हाल में होर्डिंग लगाएंगे। इस पर जीजेयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आपके पास कोई अनुमति नहीं है। इस पर कोहली ने कहा कि हमने प्रोक्टर साहब से मौखिक अनुमति के बाद ही होर्डिंग लगाया है।
दी चेतावनी, अभी लगाएंगे होर्डिंग, हटाकर दिखाओ
प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन ने मौके पर ही दोबारा होर्डिंग लगा दिया। उन्होंने सिक्योरिटी और प्रशासन को चेतावनी दी कि अब हटाकर दिखाओ। सिक्योरिटी ने फिर मामले की सूचना जीजेयू प्रशासन को दी। मौके पर प्रोक्टर डॉ. संदीप राणा पहुंचे। उन्होंने मामला शांत करवाया। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि ये गलतफहमी के कारण हुआ है। हमने सिक्योरिटी को हटाने के लिए नहीं, बल्कि लगे रहने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने उतार दिया। उन्होंने कहा कि इसे जीजेयू प्रशासन की तरफ से नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम का 14 सितंबर को जन्म दिवस है, उसी की बधाई के लिए अनुमति लेकर ही होर्डिंग लगाया गया था, लेकिन किसी ने साजिश के तहत इसे हटवा दिया था।
विज्ञापन

ये रहे मौके पर मौजूद
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कोहली, यूनिवर्सिटी प्रधान अमर जीत ढांगरा, आकाश योगी, नरेश नैन, सचिन जागलान, दीपक सोनी, अनिल पूनिया, अशोक पंडित, हरदीप चौधरी सहित कई छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed