{"_id":"5999df774f1c1b28388b46c6","slug":"121503256439-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल प्रकरण से काफी कुछ सीखा, सिरसा में नहीं दोहराने देंगे : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल प्रकरण से काफी कुछ सीखा, सिरसा में नहीं दोहराने देंगे : डीजीपी
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर दर्ज साध्वी यौन शोषण मुकदमे में पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा 25 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के दूसरे राज्यों से लगने वाले बॉर्डर पर नाकेबंदी की जाएगी, ताकि कोई शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। जरूरत पड़ी तो इंटरनेट सेवा बंद करवा देंगे। यह बात डीजीपी बीएस संधू ने रविवार को नई पुलिस लाइन स्थित जीओ मेस में एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। वहीं डीजीपी ने एक चैनल से साक्षात्कार में कहा कि रामपाल प्रकरण से पुलिस को काफी कुछ सीखने को मिला है। वैसा माहौल सिरसा में नहीं पैदा होने दिया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में नौ संवेदनशील जिले हैं, जहां पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की जा रही है। बाकी जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। अगर कोई शरारती तत्व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी है। नौ जिलों में जल्द पैरा मिलिट्री फोर्स पहुंच जाएगी। उसके बाद हर जगह फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखेंगे। जरूरत पड़ी तो इंटरनेट सेवा बंद करवा देंगे। उन्होंने कहा कि सिरसा डेरे में जाने से किसी आदमी को नहीं रोका जा रहा है। उनको चेकिंग के बाद डेरे में जाने दिया जा रहा है।
प्रदेश की सीमाओं पर नाकेबंदी
संधू ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा अन्य प्रदेशों के अधिकारियों से लगातार बातचीत जा रही है। प्रदेश के माहौल को देखते हुए और कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश की होगी पालना
डीजीपी का कहना है कि हमें उम्मीद है कि डेरा प्रमुख 25 अगस्त को पंचकूला में होने वाली पेशी पर जाएंगे। अगर पेशी पर नहीं गए तो कोर्ट के आदेश की पालना की जाएगी। कानून से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पहले पेशी के दौरान घटनाएं हुई थीं। उन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। इस मौके पर आईजी अमिताभ ढिल्लो, डीसी निखिल गजराज, एसपी मनीषा चौधरी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
फोटो -48
- बोले, माहौल बिगड़ता दिखा तो कर देंगे इंटरनेट सेवा बंद
-प्रदेश के नौ संवेदनशील जिलों में जल्द पहुंच जाएगी पैरा मिलिट्री फोर्स