{"_id":"59876c644f1c1b99108b4846","slug":"121502047332-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 5 हजार बहनों ने किया फ्री का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 5 हजार बहनों ने किया फ्री का सफर
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को 12 बजे से 36 घंटे तक महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा शुरू की हुई है, जिसके बाद बसों में भारी भीड़ रही। रविवार को करीब पांच हजार महिलाओं ने रोडवेज में सफर किया।
राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की घोषणा की थी। रक्षाबंधन को लेकर रविवार को भारी संख्या में महिलाएं मायके गईं। महिलाओं को बसों में सीट हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। काफी महिलाओं ने बच्चों को खिड़की से अंदर घुसाकर सीटें हासिल कीं। बसें खचाखच भरकर चली। महिलाओं और बच्चों का गर्मी के चलते बुरा हाल रहा। बसों से चढ़ते-उतरते सवारियों में अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
रोडवेज विभाग के जिले हिसार डिपो में 210 बसें हैं। हिसार से विभिन्न रूट पर बसें चलती हैं। चंडीगढ़, जींद, बालसमंद और कुछ अन्य रूट की बसों के लिए मारामारी का माहौल रहा। इन रूट पर दो-दो घंटे बाद बसें आईं। बस आती तो उनमें चढ़ना संघर्ष करने से कम नहीं होता। महिलाओं और बच्चों को बस में चढ़ने में काफी जद्दोजहद के बाद सफलता मिली। रविवार के माहौल को देखते हुए सोमवार को और ज्यादा अव्यवस्था होने की आशंका है।
विज्ञापन
निजी ऑपरेटर्स की बसों में भी नि:शुल्क सफर
प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार निजी ऑपरेटर्स की बसों में भी यह नियम लागू है। ऐसी सभी बसों में किराया माफ रहेगा। अगर कोई निजी बस ऑपरेटर्स इस छूट के समय किराया वसूले तो उसकी शिकायत आरटीए कार्यालय में की जा सकती है। ऐसे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
संख्या अधिक होने के कारण बसें ओवरलोड हैं। हमारा ध्यान लगातार सेवा उपलब्ध कराने पर है। किसी भी रूट को बंद नहीं होने दिया जा रहा। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ दिक्कतें महिलाओं को आ रही हैं। सोमवार को भी नि:शुल्क सफर जारी रहेगा।
-केएम कौशल, जीएम रोडवेज हिसार
फोटो 41 से 45
बसों में सीट हासिल करने के लिए महिलाओं में रही मारामारी