फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   यशपाल मलिक की पेशी अब चार सितंबर को

यशपाल मलिक की पेशी अब चार सितंबर को

Wed, 02 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक की पेशी अब चार सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक और 27 अन्य आरोपियों की पेशी मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद सागीर की अदालत में हुई। बाद में मुकदमे की अगली तारीख चार सितंबर निर्धारित कर दी गई। यह नहरी पानी को लेकर सचिवालय के सामने रोड जाम करने का मामला है।

अभियोग के अनुसार बुड़ाक और आसपास के गांवों के किसानों ने तीन साल पहले एरिया में नहरी पानी के संकट को लेकर गंगवा रोड पर लघु सचिवालय के सामने डेरा डाला था। किसानों ने बाद में सचिवालय के गेट के सामने राजगढ़ रोड पर यातायात जाम कर दिया था। वहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। किसानों के जाम खोलने के कई देर बाद यातायात सुचारु हो पाया था। इस आंदोलन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक और अन्य शामिल हुए थे। सिविल लाइन पुलिस ने रोड जाम करने का केस दर्ज किया था। मलिक और 27 अन्य आरोपी अब ट्रायल फेस कर रहे हैं। दो आरोपियों की हाजिरी माफ है। बाकी 26 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में सरकारी पक्ष की गवाही समाप्त हो गई है और अब आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी। कोर्ट ने मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए चार सितंबर की तारीख निर्धारित की है। मलिक पेशी भुगतने के बाद कोर्ट परिसर से रवाना हो गए।
विज्ञापन


-रोड जाम के मुकदमे में हुई पेशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed