फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   12 domestic gas cylinders seized from the house of Pathana locality

पठाना मोहल्ले के मकान से 12 घरेलू गैस सिलिंडर किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
12 domestic gas cylinders seized from the house of Pathana locality
हिसार। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को शहर थाना पुलिस के साथ पठाना मोहल्ला में छापा मारा। इस दौरान विनोद जिंदल के मकान से अवैध तरीके से रखे 12 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। इनमें 9 सिलिंडर भरे और तीन खाली शामिल रहे। पुलिस ने निरीक्षक राम नेरश की शिकायत पर विनोद जिंदल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक राम नरेश ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की पठाना मोहल्ला में रहने वाला विनोद जिंदल अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर बेच रहा है। टीम जब बताए गए पते पर पहुंची तो घर के बाहर एक व्यक्ति बैठा था। उसने अपना नाम विनोद बताया। जब उसके घर की तलाशी ली तो एक कमरे के अंदर 9 सिलिंडर भरे और 3 सिलिंडर खाली मिले। जब विनोद से सिलिंडर से संबंधित लाइसेंस और कागजात मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने शिकायत पर विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed