{"_id":"67f81fa1cd08e603750e2d72","slug":"12-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-in-lohari-ragho-hisar-news-c-21-hsr1020-602977-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोहारी राघो में 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोहारी राघो में 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
आग लगने से नष्ट हुई फसल
नारनौंद। गांव लोहारी राघो के खेतों में वीरवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव डाटा और लोहारी राघो के किसान खेतों की ओर दौड़े।
सूचना मिलते ही नारनौंद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 12 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
गांव डाटा निवासी किसान रविंद्र और लोहारी राघो निवासी किसान ईश्वर सैनी ने बताया कि वे खेतों में गेहूं की कटाई कंबाइन से करवा रहे थे। जब कंबाइन की टंकी से गेहूं ट्रॉली में डालकर वापस खेत को तरफ जाने लगी तो कंबाइन के पास में आग की लपटें उठती दिखीं। उन्होंने तुरंत कंबाइन को खेत से दूर हटवाया और गांव के किसानों को फोन कर सूचना दी। दोनों गांवों के किसान तुरंत खेतों की ओर दौड़े। किसानों ने दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी। किसानों ने ट्रैक्टरों से जुताई कर और स्प्रे पंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग लगने से रविंद्र डाटा, ईश्वर सैनी, रामगोपाल, लीला, मनीष सहित कई किसानों की करीब 12 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान ईश्वर सैनी ने कहा कि छह महीने की मेहनत खत्म हो गई। अब परिवार के लिए खाने को भी अनाज नहीं बचा है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विधायक ने सरकार से की मुआवजा देने की मांग : विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि आग लगने से 6 महीने की कड़ी मेहनत से तैयार की गई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इस महंगाई के जमाने में किसानों को फसल बेचने के बाद ही कुछ नहीं बचता। मैं सरकार व प्रशासन से मांग करता हूं कि इसकी तुरंत गिरदावरी करवा कर किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए।