फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   117 colonies have been passed, get the survey done: MayorWill get the survey done when resources are available: Municipal Commissioner

117 कॉलोनियां पास की हैं, सर्वे करवाओ : मेयर सर्वे तब करवाएंगे, जब संसाधन होंगे : निगमायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
117 colonies have been passed, get the survey done: MayorWill get the survey done when resources are available: Municipal Commissioner
हिसार।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में बुधवार को नगर निगम की तरफ से वैध कॉलोनियों के अवैध टुकड़ों के सर्वे को लेकर मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में हाउस के कार्यकाल में पास की गईं 117 कॉलोनियों का मामला गर्माया। मेयर ने कहा कि हाउस में 117 कॉलोनियां पास की हैं, इनका सर्वे करवाओ। इसके जवाब में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि सर्वे तब करवाएंगे, जब संसाधन होंगे।
उधर, पार्षदों ने अवैध टुकड़ों के सर्वे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें जानकारी ही नहीं है कि अधिकारी किन टुकड़ों का सर्वे कर रहे हैं। मेयर ने कहा कि जेई आज व कल दो दिनों में सभी पार्षदों को उन टुकड़ों का निरीक्षण करवाएंगे। इस दौरान पार्षद उन टुकड़ों व कॉलोनियों से जेई को अवगत करवाएंगे, जिनका अभी तक सर्वे नहीं हुआ है। इसके बाद इन सभी कॉलोनियों को हाउस में पास कर सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएमसी विरेंद्र सहारण ने बताया कि 117 में से 62 कॉलोनियों का सर्वे कर भेज चुके हैं। इनमें कोई कलस्टर का पार्ट या कॉलोनी भी हो सकती है। मेयर ने कहा कि निगम से कॉलोनियां शॉर्ट लिस्ट हुई हैं। एटीपी रूबी ने कहा कि 60 से 62 कॉलोनियां भेजी थी, शॉर्ट लिस्ट नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध टुकड़ों का ड्रोन सर्वे पूरा, अब खसरा नंबर कर रहे अंकित
अधिकारियों ने बताया कि अवैध टुकड़ों का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। अब इनका खसरा नंबर अंकित कर रहे हैं। इन्हें हाउस की बैठक में रखा जाएगा। निगमायुक्त ने कहा कि फिर इन्हें तहसीलदार व डीटीपी से वेरिफाई करवाया जाएगा, जहां इन्हें 3-3 दिन से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। पार्षद टीनू जैन व भूप सिंह बोले कि इस सर्वे के बारे में हमें जानकारी ही नहीं है। हमें मौके पर जाकर इन कॉलोनियों को दिखाया जाए। उधर भूप सिंह ने कहा कि राजीव नगर के सामने श्मशान घाट के पीछे अवैध कॉलोनी विकसित हो रही है। मेयर बोले कि इस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed