फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्रा का मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी दो साल की नेक चलनी पर हुए रिहा

छात्रा का मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी दो साल की नेक चलनी पर हुए रिहा

Fri, 05 Apr 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपी दो साल की नेक चलनी पर हुए रिहा
हिसार। अग्रसेन भवन के समीप छात्रा से दो मोबाइल फोन छीनने के करीब दो साल पुराने मामले में हिसार की अदालत ने बारह क्वार्टर निवासी संदीप उर्फ पतलु व बड़वाली ढाणी निवासी ललित को ढाई-ढाई हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए दो साल की नेकचलनी पर रिहा कर दिया। इन दो सालों में अगर इन दोनों ने दोबारा कोई क्राइम किया तो अदालत उन्हें कड़ी सजा सुनाएगी। अदालत ने दोनों को दो अप्रैल को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

इस बारे में शहर थाना पुलिस ने एफसी स्कूल की छात्रा मीनू की शिकायत पर 3 जून 2017 को केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में मीनू ने बताया था कि वह एफसी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 3 जून 2017 को वह भाई के दोस्त राजकुमार के साथ बाइक पर बैठकर मोबाइल फोन ठीक कराने जा रही थी। जैसे ही कन्या स्कूल से अग्रसेन भवन की तरफ निकले तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। आरोप था कि बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर हाथ में लिए हुए दोनों मोबाइल फोन छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान बाइक का नंबर पढ़ लिया था और बाद में नंबर पुलिस को दे दिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। एडीजे डॉ. पंकज की अदालत ने छीना-झपटी के मामले में संदीप और ललित दोनों को दोषी करार दिया और अब नेकचलनी पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed