फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   राखी शाहपुर परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने स्वयं की सेंटर तोडने की सिफारिश

राखी शाहपुर परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने स्वयं की सेंटर तोडने की सिफारिश

Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
राखी शाहपुर परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने स्वयं की सेंटर तोडने की सिफारिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद (हिसार)। राखी शाहपुर के परीक्षा केंद्र में बाहरी हस्तक्षेप के चलते परेशान केंद्र के स्टाफ ने राखी शाहपुर के सेंटर को तोड़ने की सिफारिश की है। परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट सतीश कुमार ने बताया कि शुरू के कुछ समय तो गांव के सरपंच व ग्रामीणों का सहयोग मिला, लेकिन पिछले दो दिनों से न तो गांव के सरपंच परीक्षा केंद्र में आ रहे हैं और न ही कोई ग्रामीण वहां पर आकर उनका सहयोग कर रहा है। परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप बहुत ज्यादा हो गया है। बाहर के युवा परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़कर अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। इसके चलते स्वयं परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट ने भिवानी बोर्ड को परीक्षा केंद्र को रद्द कर केंद्र को कहीं और शिफ्ट करने की सिफारिश की है।


राखी गढ़ी के परीक्षा सेंटर के इर्द-गिर्द लोगों के जमावड़े के कारण स्टाफ और विद्यार्थियों को परेशानी की सूचना मिली है। अगर ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलता है तो सोमवार को परीक्षा सेंटर रद्द कर किसी दूसरे सेंटर पर शिफ्ट करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

- जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed