{"_id":"5c632440bdec22629b0077cd","slug":"11550001216-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 से 16 फरवरी के बीच बदलेगा प्रदेश का मौसम, 11 जिलों में भारी बरसात के संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 से 16 फरवरी के बीच बदलेगा प्रदेश का मौसम, 11 जिलों में भारी बरसात के संकेत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। प्रदेश के कई जिलों में वीरवार व शुक्रवार को गरज व चमक के साथ तेज तो कहीं हल्की बरसात होने की संभावना है। बरसात होने से दो दिन पहले मंगलवार दोपहर दो बजे बाद ही आसमान में घने बादल छाने शुरू हो गए। अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह मौसम परिवर्तनशील रहेगा। सुबह-शाम आसमान में हल्की धुंध आने की संभावना है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसान 16 फरवरी तक अपनी फसल में सिंचाई व स्प्रे न करें, क्योंकि प्रदेश में आगामी दो दिनों में भारी बरसात केे संकेत हैं। प्रदेश में पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि के कारण अब तक सुबह व शाम को शीतलहर जारी है। प्रदेश में मंगलवार को 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके कारण मौसम में नमी रही। मौसम विभाग के अनुसार करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, रोहतक व गुरुग्राम में 14 से 16 फरवरी तक भारी बरसात हो सकती है। मंगलवार को रोहतक का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
हरियाणा में 14 से 15 फरवरी तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम परिवर्तनशील रहेगा। रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह व देर रात कहीं हल्की व कहीं गहरी धुंध रहेगी। 14 से 16 फरवरी के बीच गरज-चमक और हवाओं के साथ बूंदाबांदी या भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
-डॉ. एमएल खीचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विभाग एचएयू हिसार