फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   54 परीक्षा केंद्रो पर

54 परीक्षा केंद्रो पर

Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
54 परीक्षा केंद्रो पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जिले में 54 परीक्षा केंद्रों पर सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए 14738 में से 8931 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों ने परीक्षा शुरू होने से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों की चार जगह चेकिंग की गई। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू की गई।
एसपी शिवचरण अत्री ने अपनी टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को सफलता पूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन ने 13 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया। परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। परीक्षा केंद्र के सो मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रही। केंद्र के मुख्यद्वार पर नकल, किताब या मोबाइल की चेकिंग की गई। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी की वेरिफिकेशन के लिए बॉयोमीट्रिक जांच की गई।
विज्ञापन


यूपी के परीक्षार्थियों को हुई समस्या
उत्तर प्रदेश के परीक्षार्थियों को पेपर के दौरान हल्की की परेशानी हुई। यूपी से परीक्षार्थियों ने बताया कि हमने पेपर की तैयारी के दौरान भारत के इतिहास का अध्ययन किया था। परंतु पेपर में हरियाणा के इतिहास पर ज्यादा सवाल थे। इस वजह से हल्की परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि ये पेपर ग्रुप डी के पेपर से आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले परीक्षार्थी
परीक्षा देने आए उतर प्रदेश अलीगढ़ के रिंकु अत्री, भिवानी के अतिरूद्ध, पवन, हरीश व गौरव ने बताया कि जनसेवा करने के लिए इरादे से पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन देश की पुलिस में जागरूक युवाओं की जरूरत है। देश में बढ़ते क्राइम को सिर्फ युवा जागरूक पुलिस कर्मी ही समाप्त कर सकते हैं। युवा परीक्षार्थियों ने कहा कि बड़े क्राइम को रोकने के लिए पुलिस को लोकल आपराधिक लोगों या बदमाशों पर शिकंजा कसना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed