फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दो घंटे तक निगम के गेट पर एक-दूसरे के सामने खड़े रहे कमिश्नर और यूनियन प्रधान

दो घंटे तक निगम के गेट पर एक-दूसरे के सामने खड़े रहे कमिश्नर और यूनियन प्रधान

Sat, 27 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
दो घंटे तक निगम के गेट पर एक-दूसरे के सामने खड़े रहे कमिश्नर और यूनियन प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम कार्यालय में रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल करवाने को लेकर निगम कमिश्नर अशोक बंसल और कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीण कुमार आमने-सामने हो गए। दो घंटे तक निगम कार्यालय के मेन गेट के भीतरी साइड कमिश्नर, जबकि बाहरी साइड यूनियन प्रधान बैठे रहे। प्रधान निगम कार्यालय में हड़ताल करवाने पर अड़े हुए थे, जबकि कमिश्नर हड़ताल नहीं होने देना चाहते थे। आखिरकार दो घंटे बाद जब कमिश्नर अपने ऑफिस में गए तो बाद में यूनियन प्रधान लघु सचिवालय में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने चले गए। यूनियन प्रधान लिपिक स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल करवाने में सफल हो गए।
यूनियन प्रधान बोले- कमिश्नर नौकरी से हटाने का डर दिखा ड्यूटी करवाना चाह रहे हैं।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान प्रवीण कुमार का आरोप है कि सुबह नौ बजे जैसे ही निगम कार्यालय खुला तो वह कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए मोटिवेट करने पहुंचे। मगर गेट पर कमिश्नर खड़े थे। उन्होंने उन्हें अंदर आने से मना कर दिया। कमिश्नर का कहना था कि प्रधान जी, आप हड़ताल में शामिल हो, इसलिए अंदर मत आओ, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण कुमार ने कहा कि उनकी तीन पीढ़ियों ने निगम में नौकरी की है, इस तरह उनके कार्यालय में आने पर प्रतिबंध लगाना सरासर गलत है। हम शांतिपूर्वक हड़ताल करना चाह रहे थे, लेकिन कमिश्नर कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का डर दिखाकर ड्यूटी पर आने के लिए बाध्य कर रहे थे।
विज्ञापन


जो ड्यूटी करना चाहे, उससे धक्काशाही ठीक नहीं
वहीं निगम कमिश्नर अशोक बंसल का कहना था कि उन्होंने हड़ताल पर जाने के लिए किसी कर्मचारी को नहीं रोका। मगर जो कर्मचारी ड्यूटी करना चाह रहा है, उसे जान-बूझकर हड़ताल में शामिल होने के लिए बाध्य करना ठीक नहीं है। इसीलिए उन्होंने यूनियन प्रधान को भी यही कहा था कि अपनी स्वेच्छा से जो जा रहा है, वह जाए। बाकी किसी कर्मचारी के साथ धक्काशाही न करो। इसलिए गेट पर खड़े रहकर ड्यूटी देने की इच्छा रखने वाले कर्मचारियों को हौसला देकर ड्यूटी पर भिजवाएं, ताकि व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से नहीं उठाया गया 130 मीट्रिक टन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर से 130 मीट्रिक टन कचरा नहीं उठाया जा सका। पहले से ही हड़ताल की घोषणा होने के कारण करीब 650 सफाई कर्मचारी सुबह अपने निर्धारित स्थानों पर सफाई करने नहीं पहुंचे। इस कारण डंपिंग प्वाइंट्स के आसपास गंदगी फैली रही। बड़े कूड़ेदानों के भर जाने के कारण उनसे गंदगी बाहर सड़कों पर फैल गई। वहीं लावारिस पशु भी गंदगी में मुंह मारते नजर आए।

नागरिक सेवा केंद्र पर पहले लगा था ताला, कमिश्नर ने खुलवाया
नगर निगम कार्यालय के मेन गेट के साथ बने नागरिक सेवा केंद्र पर पहले ताला लगा हुआ था। करीब 9.30 बजे बाद कमिश्नर ने ताला खुलवाया। तब जाकर केंद्र में अनुबंधित कर्मचारियों के जरिये कामकाज करवाया गया। हालांकि निगम की सभी ब्रांचों में कुछ कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कामकाज बाधित ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed