{"_id":"5b1ecb544f1c1bf86e8b7806","slug":"11528744788-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सुपर100 की प्रवेश परीक्षा में होगी नैगेटिव मार्किंग,1 उतर गलत होने पर कटेंगे 5 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सुपर100 की प्रवेश परीक्षा में होगी नैगेटिव मार्किंग,1 उतर गलत होने पर कटेंगे 5 अंक
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सुपर-100 कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में एक प्रश्न का उत्तर गलत होने पर परीक्षार्थी के पांच अंक काटे जाएंगे। जिले के 374 दसवीं पास विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। 14 जून को बस स्टैंड के नजदीक जेएन आर्य स्कूल में दोपहर दो बजे से चार तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षा कार्यालय ने अधिकारियों की व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई हैं। परीक्षा के दौरान जिला अधिकारी, डीएसएस, डीएमएस सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सहरावत ने बताया कि सुपर100 कार्यक्रम तहत 14 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। विभाग की कोशिश है कि जो ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाएं।
कुछ इस प्रकार से होगा पेपर स्टाइल
परीक्षा 200 नंबर की होगी। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न होंगे, जिनमें से एक प्रश्न चार अंक होगा। किसी भी प्रश्न का उत्तर गलत होने से चार अंक प्रश्न के व एक नियमानुसार काटा जाएगा। पेपर में दस दस प्रश्न फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित व बायोलॉजी के होंगे। नॉन मेडिकल में क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थी गणित व मेडिकल क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों को बायोलॉजी के प्रश्न हल करने होंगे। 20 जून को एचबीएसई की साईट पर परीक्षा परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे हरियाणा से 500 विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद ही कार्यक्रम सुपर 100 के लाभार्थियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन होंगे रोल नंबर
जिला गणित विशेषज्ञ जगदीश जाखड़ ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की साइट पर रोल नंबर ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। रोल नंबर को सिर्फ स्कूल मुखिया ही अपने स्कूल आईडी को लॉगइन करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में इंट्री करने से पहले विद्यार्थी को अपना रोल नंबर व रोल नंबर पर लगा पासपोर्ट साइज फोटो संबंधित स्कूल से सत्यापित करवाना अनिवार्य है। अन्यथा परीक्षा केंद्र में इंट्री नहीं होने दी जाएगी।