फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डीसी की मीटिंग से गैर हाजिर अधिकारियों को थमाए जाएंगे नोटिस

डीसी की मीटिंग से गैर हाजिर अधिकारियों को थमाए जाएंगे नोटिस

Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
डीसी की मीटिंग से गैर हाजिर अधिकारियों को थमाए जाएंगे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सड़क सुरक्षा को लेकर बुलाई गई बैठक से गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को डीसी ने नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं जिसमें एनएचएआई के दोनों प्रोजेक्ट डायरेक्टर, बिजली निगम के एसई सहित कई अधिकारियों को नोटिस थमाए जाएंगे।
बुधवार को डीसी निखिल गजराज की ओर से बैठक में नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एनएचएआई) के दोनों प्रोजेक्ट डायरेक्टर नदारद थे। जब हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का मुद्दा आया तो पता लगा कि निगम की ओर से रोहतक और हिसार के एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर नहीं आए। डीसी ने कहा दोनों प्रोजेक्ट डायरेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जारी करें। बिजली निगम के रोड के बीच खड़े खंभों का मुद्दा आया तो बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता भी मीटिंग से गायब थे। डीसी को गुस्सा आ गया। डीसी ने कहा कि अधीक्षक अभियंता को भी एक्सप्लेनेशन नोटिस दिए जाएं। इसके अलावा उन सभी अधिकारियों को भी एक्सप्लेनेशन लेटर भेजे जाएं जो मीटिंग में शामिल नहीं हुए। अगली बैठक में इन सभी के जवाब भी लिए जाएं। पिछली बैठक में डीसी ने एनएचएआई पीडी को फटकार लगाई थी। टोल रोड पर सुरक्षा मानक पूरा न होने पर डीसी ने नाराजगी जाहिर करते हुए जवाब मांगा था। डीसी ने टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों पर चालान के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस की लिस्ट भी नहीं मिली
डीसी निखिल गजराज ने पिछली बैठक में पुलिस को निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा मानकों के बारे में पूरी लिस्ट बनाकर दें। पुलिस के अधिकारी बुधवार की बैठक में लिस्ट नहीं दे सके। पुलिस अधिकारियों ने समय कम होने का हवाला दिया। डीसी ने कहा कि अगली बैठक में लिस्ट हर हाल में लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed