फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बंदूक की सफाई करते चली गोली, व्यक्ति की मौत

बंदूक की सफाई करते चली गोली, व्यक्ति की मौत

Mon, 13 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बंदूक की सफाई करते चली गोली, व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले के गांव गावड़ में शनिवार दोपहर को लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से 50 वर्षीय किसान जयमल सिंह की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा था। अचानक गोली चलकर लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

गावड़ के किसान जयमल सिंह को परिजन शनिवार को करीब पौने दो बजे एक वाहन में यहां लाए और उनको सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ले गए। उनके पेट में गोली लगी थी। चिकित्सकों ने वहां चेकअप के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बालसमंद चौकी के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे धर्मबीर सिंह ने बयान दिए कि उसके पिता जयमल सिंह घर में लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली उनके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो जयमल वहां लहूलुहान पड़ा था। खून काफी बह रहा था और कुछ दूरी पर बंदूक पड़ी थी। शव का पोस्टमार्टम यहां सिविल अस्पताल की मोर्चरी में किया गया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed