फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीएम के साथ लंच पर बुलाए सीनियर कार्यकर्ता खाली पेट ही लौटे

सीएम के साथ लंच पर बुलाए सीनियर कार्यकर्ता खाली पेट ही लौटे

Mon, 07 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीएम के साथ लंच पर बुलाए सीनियर कार्यकर्ता खाली पेट ही लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीएम के निर्देश पर सीनियर कार्यकर्ताओं को रेस्ट हाउस में बुलाया गया। दोनों महामंत्रियों ने प्रदेश के कार्यसमिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों को खाने के लिए फोन कर बुलाया गया था। व्यवस्था न होने पर पदाधिकारी बिना भोजन ही लौटे।
सीएम मनोहर लाल ने सीनियर कार्यकर्ताओं के साथ खाने के लिए निर्देश दिए थे, जिस पर जिले के करीब 30 से 35 लोगों को बुलाया गया था। सीएम के कमरे में केवल 7-8 लोगों के लिए ही खाना हो सकता था। सीएम ने पूछा कि अन्य लोग कहां खाएंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि साथ वाले कमरे में दूसरों कार्यकर्ताओं का खाना है। दूसरे कमरे में खाना नहीं था, जिसके बाद सीनियर कार्यकर्ता बिना खाए ही लौट गए। कुछ पदाधिकारी तो इसे अपमान बताते हुए लौट गए। सीनियर कार्यकर्ता जाते समय खरी-खोटी भी सुनाकर गए। भाजपा के युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी जिला टीम पर भड़क गए। युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि आगे से हमें कोई काम मत कहना। आप लोगों ने किचन कैबिनेट बना रखी है। हमें इस तरह से अपमान करने के लिए बुलाया था। एक महिला पदाधिकारी भी जिला टीम पर अपना गुस्सा निकालती दिखीं। कार्यकर्ताओं को खाना नसीब नहीं हो सका, जिसके बाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन अपने घर से एक बड़ा टिफिन लेकर आए थे। उससे कुछ पदाधिकारियों ने खाना खाया।
विज्ञापन

सुधारक कार्यकर्ताओं की दूरी
सुधारक कार्यकर्ताओं की सीएम के कार्यक्रम से दूरी रही। पूर्व जिला अध्यक्ष केएल रिणवा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा सहित कई अन्य सीनियर कार्यकर्ता सीएम के किसी कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए। इन कार्यकर्ताओं ने अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष को मिली सराहना
सीएम ने दो दिवसीय प्रवास में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, डॉ. कमल गुप्ता की तारीफ की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विकास कार्य की लगातार निगरानी यह दोनों करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed