फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1150 posts of Home Guard approved, 973 are providing services

Hisar News: होमगार्ड के 1150 पद स्वीकृत, 973 दे रहे सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
1150 posts of Home Guard approved, 973 are providing services
हिसार। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए होमगार्ड कर्मी अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिले में होमगार्ड के 1150 पद स्वीकृत हैं, जबकि 973 होमगार्ड अपनी सेवाएं दे रहे हैं। होमगार्ड कर्मियों की बेशक कमी हो, लेकिन सड़कों पर व्यवस्था संभालते दिखाई देते हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के अलावा वीआईपी दौरे के दौरान इनकी ड्यूटी लगाई जाती है। पुलिस विभाग की तरफ से होमगार्ड कर्मियों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर बिजली निगम भी होमगार्ड कर्मियों की सेवाएं लेता है।
विज्ञापन

2016 के बाद नहीं हुई नियुक्ति
होमगार्ड कमांडेंट सुखदास ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 2016 के बाद होमगार्ड के पद पर कोई नियुक्ति नहीं हुई। जिले में 1150 होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। धीरे-धीरे होमगार्डों की संख्या कम हो रही है। जो होमगार्ड कर्मी हैं उनसे ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर होमगार्ड को पुलिस प्रशासन की तरफ से हायर किया हुआ है। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए होमगार्ड की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अन्य विभाग भी होमगार्ड की डिमांड करते हैं। उन्होंने बताया कि होमगार्ड को 89 दिन काम करना होता है उसके बाद एक दिन का अवकाश होता है। उसके बाद दोबारा से ड्यूटी लगाई जाती है। होमगार्ड को एक दिन का 778 रुपये मेहनताना मिलता है। गुरुग्राम भी जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिस विभाग से होमगार्ड की मांग आती है, वहां पर उन्हें भेज दिया जाता है। अधिकतर मांग गुरुग्राम पुलिस विभाग की तरफ से आती है। कई जिलों में होमगार्ड कर्मचारियों की नियुक्ति काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed