फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अधिकारियों के कानों तक समस्याओं की आवाज जाए इसलिए गर्म तेल भेंट करेंगे सेक्टरवासी

अधिकारियों के कानों तक समस्याओं की आवाज जाए इसलिए गर्म तेल भेंट करेंगे सेक्टरवासी

Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के कानों तक समस्याओं की आवाज जाए इसलिए गर्म तेल भेंट करेंगे सेक्टरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेक्टरों की समस्याओं की आवाज नगर निगम के अधिकारियों के कानों तक पहुंचे, इसके लिए सेक्टरवासी नया तरीका अपनाएंगे। सेक्टरवासी अधिकारियों को सरसों का गर्म तेल भेंट करेंगे, ताकि उनके कान खुल सकें और समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास शुरू किया जाए। सरसों का तेल लेकर सेक्टरवासी सोमवार को सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय जाएंगे।
सेक्टरों की उपेक्षा का लगाया आरोप
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण व अन्य पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन पर सेक्टरों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। सेक्टर एसोसिएशन बार-बार सेक्टरों की समस्याएं व मांगें अधिकारियों के समक्ष रख रही हैं, लेकिन उनके कानों तक सेक्टरवासियों की आवाज नहीं पहुंच रही है। इसी के चलते सेक्टरवासियों ने सोमवार को सरसों का गर्म तेल लेकर नगर निगम कार्यालय जाने का फैसला लिया है। उन्हें यह तेल भेंट करेंगे ताकि ये तेल वे अपने कानों में डालें, जिससे कान ठीक रहे और सेक्टरवासियों की आवाज सही ढंग से सुनी जा सके।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट आधी अलॉट की, उनकी भी पेमेंट रुकी पड़ी
श्योराण ने बताया कि सेक्टरों को जो ग्रीन बेल्ट अलॉट की गई है, वह पूरी नहीं बल्कि आधी अलॉट की गई है। इस आधी ग्रीन बेल्ट की पेमेंट भी कई महीनों से रुकी पड़ी है। बार-बार कहने पर भी पेमेंट जारी नहीं की जा रही। सेक्टरों के छह पार्क अभी तक अलॉट ही नहीं किए गए हैं। इन पार्कों को अलॉट करने के लिए 20 बार अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से मिला जा चुका है, जिसके प्रमाण मौजूद है। मगर इस तरफ भी ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सेक्टरों के पदाधिकारी भी करेंगे एकजुट
श्योराण ने कहा कि सेक्टर 16-17 के अलावा अन्य सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उनकी इस मुहिम में शामिल होंगे और अपनी मांग रखेंगे, क्योंकि शहर के हर सेक्टर के प्रति नगर निगम प्रशासन का यही रवैया है। सेक्टरवासी लावारिस पशुओं सहित अन्य कई समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। मगर अधिकारी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed