फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धूप में बैठकर पौने घंटे तक कमिश्नर का इंतजार करते रहे खिलाड़ी, गश खाकर गिरी चरखीदादरी की प्लेयर

धूप में बैठकर पौने घंटे तक कमिश्नर का इंतजार करते रहे खिलाड़ी, गश खाकर गिरी चरखीदादरी की प्लेयर

Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
धूप में बैठकर पौने घंटे तक कमिश्नर का इंतजार करते रहे खिलाड़ी, गश खाकर गिरी चरखीदादरी की प्लेयर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। खेल से ज्यादा जब व्यक्ति विशेष को महत्व मिलने लगे तो खिलाड़ियों के लिए परेशानी हो ही जाती है। ऐसी ही अव्यवस्था शनिवार को महाबीर स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिली। अधिकारियों ने प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले खिलाड़ियों को धूप में बैठा दिया और मुख्यातिथि मंडल कमिश्नर विनय सिंह के आने का इंतजार करते रहे। कमिश्नर निर्धारित समय 12 बजे से पौने घंटे से भी अधिक देरी से स्टेडियम पहुंचे। इसी बीच गश खाकर चरखीदादरी की हैंडबाल खिलाड़ी ममता नीचे गिर गई। दौड़कर उसके साथी खिलाड़ियों ने उसे संभाला और वहां से उठाकर छांव में लेकर गए। वहां उसे कुछ देर तक आराम करवाया गया ताकि उसकी स्थिति सामान्य हो सके।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान नहीं मिली एंबुलेंस
खेल विभाग के अधिकारी भी सुविधाएं बढ़ाने की बजाय बजट को खर्च करने पर ही ज्यादा फोकस करते दिखे। राज्य स्तर की प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में कोई एंबुलेंस सुविधा नहीं मिली। गश खाकर गिरी खिलाड़ी को उपचार के लिए ले जाने को जब एंबुलेंस देखी गई तो वहां कोई एंबुलेंस नजर नहीं आई और न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नजर आया। ममता के अलावा दूसरे खिलाड़ी भी गर्मी में इंतजार करने के कारण खासे परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के नॉक आउट मैच में हारने वाली छह टीमें बाहर
इस राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में 22 जिलों की महिला और पुरुष टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन नॉक आउट मुकाबले के छह मैच हुए। इनमें पुरुषों की टीम में हारने वाली फतेहाबाद, सोनीपत, नूंह, फरीदाबाद की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वहीं महिला वर्ग में गुरुग्राम व सिरसा की टीम बाहर हो गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को नॉक आउट मैच के अलावा क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषों का पहला मुकाबला हुआ भिवानी व सोनीपत के बीच
पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच भिवानी और सोनीपत की टीम के बीच हुआ। इस मैच में भिवानी ने सोनीपत को 23-15 के अंतराल से शिकस्त दी। इसके अलावा पलवल ने फरीदाबाद को 23-22, गुरुग्राम ने नूंह को 8-4 जबकि करनाल ने फतेहाबाद को 20-18 के अंतराल से हराया। महिला खिलाड़ियों में कैथल ने सिरसा को 21-14 और रेवाड़ी ने गुरुग्राम को 11-10 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed