{"_id":"5c65bc45bdec22077e436afe","slug":"111550171205-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 6 बजे से बंद हुए जिले के पेट्रोल पंप, भटकते रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 6 बजे से बंद हुए जिले के पेट्रोल पंप, भटकते रहे वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जिलेभर के पेट्रोल पंप वीरवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए बंद हो गए। ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेल के लिए वाहन चालक भटकते नजर आए। हालांकि शहर में दो सरकारी पंप चालू रहे, लेकिन इन पर अत्यधिक भीड़ के कारण भी लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा चौधरीवास में पंप मालिक से साढ़े 5 लाख रुपये की लूट के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले चौधरीवास स्थित पेट्रोल पंप मालिक से लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर 5.5 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस की ढीली कार्रवाई से खफा पंप एसोसिएशन ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 13 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद 14 फरवरी सुबह 6 बजे से 15 फरवरी सुबह 6 बजे तक सांकेतिक हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। समय सीमा तक लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वीरवार सुबह से ही जिलेभर के पंप बंद कर दिए गए।
शहर की सड़कों पर भी दिखा असर
हड़ताल का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। हालांकि हड़ताल की पूर्व घोषणा के चलते अधिकांश ने एक दिन पहले ही अपनी गाड़ियों में तेल भरवा लिया था, लेकिन इसके बावजूद तेल के लिए काफी लोग परेशानी में देखे गए। शहर की सड़क पर आम दिनों के मुकाबले ट्रैफिक कम दिखाई दिया। तेल खत्म होने पर लोगों को बंद पंपों की ओर जाते देखा गया, लेकिन वे खाली हाथ ही लौटते दिखाई दिए। ऐसे में कई दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को पैदल ही खींचते रहे।
विज्ञापन
सरकारी पंपों का लिया सहारा
हालांकि लोगों ने शहर में स्थित दो सरकारी पंपों का सहारा लिया, जिसके चलते वहां दिनभर काफी भीड़ लगी रही। सरकारी पंपों पर हड़ताल के मद्देनजर अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था की गई थी। शहर में सेक्टर-14 में और ब्लू बर्ड पर्यटन स्थल में सरकारी पेट्रोल पंप हैं। ब्लू बर्ड शहर के बाहर हिसार-दिल्ली हाईवे पर स्थित है। इस कारण सेक्टर-14 वाले पंप पर लोगों की अधिक भीड़ रही।
शुक्रवार को एसोसिएशन की मीटिंग बुलाई गई है। उसमें सर्वसम्मति से जो निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। हमें कोरा आश्वासन नहीं चाहिए, ठोस कार्रवाई चाहिए। 19 को सीएम हिसार आएंगे, एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर समस्या से अवगत कराएगा। पंप मालिकों को सिक्योरिटी और सुरक्षा जरूरी है।
- राजकुमार सलेमगढ़, जिला प्रधान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, हिसार।
आम दिनों के मुकाबले तीन गुना तेल की बिक्री हुई। सेक्टर-14 वाले पंप पर आम दिनों में पेट्रोल-डीजल की 3-3 हजार लीटर की बिक्री होती है, जबकि ब्लू बर्ड स्थित पंप पर पेट्रोल की 1700 और डीजल की 4000 लीटर की बिक्री होती है। वीरवार को यह लगभग तीन गुना हुई। आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए डीजल-पेट्रोल की अतिरिक्त गाड़ियां मंगवा ली गई थी।
- राकेश कुमार, सीडीआरएसएम, हिसार डिवीजन ऑफिस।