{"_id":"5adcda6c4f1c1b9e098b601a","slug":"111524423276-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा से दिनदहाड़े कार में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा से दिनदहाड़े कार में किया दुष्कर्म
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एक युवक ने अपने दो मामाओं के सहयोग से बालसमंद एरिया के एक गांव की 30 वर्षीय छात्रा से चौधरीवास के पास कार में दिनदहाड़े रेप किया। छात्रा बीए-बीएड है और वह प्राइवेट तौर पर एमए कर रही है। धमकी से डरी शिक्षिका ने एक महीने बाद परिजनों को आपबीती बताई। सदर थाना पुलिस ने गांव बुड़ाक के सुरेंद्र कुमार के खिलाफ बंधक बनाकर रेप करने और दो अन्य पर आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पास दिसंबर 2017 में बुड़ाक गांव के सुरेंद्र का फोन आया था। उसने बताया था कि हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गांव शेरड़ा के एक स्कूल में पद रिक्त है। आप अपनी 12वीं, बीए और बीएड की मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटो खींचकर व्हाट्सएप नंबर पर भेज दो। उसने उसकी बात पर भरोसा कर डॉक्यूमेंट्स भेज दिए। 19 मार्च को चौधरीवास के एक स्कूल में मेरा इंटरव्यू था। उसके बाद सुरेंद्र ने मेरे पास फोन किया और कहा कि राजगढ़ रोड पर नाके के पास आ जाओ। वह वहां पहुंची तो वह पहले से खड़ा था। उसके पास बाइक पर दो अनजान युवक आए। उन्होंने एक रजिस्टर और कुछ कागजों पर मेरे साइन कराए। पास में सफेद रंग की कार खड़ी थी। उसमें से रणबीर और सुुखबीर उतरे, सुरेंद्र ने उनको अपना मामा बताया। तब सुरेंद्र ने कहा था कि तुम्हारी ज्वाइनिंग हो गई है।
सुरेंद्र ने फिर उससे कहा कि गाड़ी में बैठो। वे तीनों उसे धोबी घाट के पास एक मंदिर में ले गए। वहां एक पंडित और दो आदमी बैठे थे। उन्होंने वहां मुझे डराया-धमकाया था। फिर वे उसे कार में चौधरीवास में एक नहर के पास ले गए। सुखबीर और रणबीर गाड़ी से उतर गए। फिर सुरेंद्र ने खिड़की बंद कर मुझसे दुष्कर्म किया। सुरेंद्र ने विरोध करने पर कहा कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुझे और तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। उसके बाद वे मुझे चौधरीवास के एक मंदिर के पास उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। सदर थाना पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ बंधक बनाकर रेप करने, जान से मारने की धमकी देने और सुखबीर, रणबीर पर आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है।