फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऐसी निकम्मी सरकार का क्या करें जो यूरिया तक उपलब्ध नहीं करा पा रही

ऐसी निकम्मी सरकार का क्या करें जो यूरिया तक उपलब्ध नहीं करा पा रही

Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
ऐसी निकम्मी सरकार का क्या करें जो यूरिया तक उपलब्ध नहीं करा पा रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर कोई परेशान है। ऐसी निकम्मी सरकार का क्या करें जो किसानों को यूरिया तक उपलब्ध नहीं करा पा रही।
अशोक तंवर बुधवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र के आजाद नगर में कर्ण सिंह कांवलिया की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. अशोक तंवर ने ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन सर्वोपरि होती है लेकिन भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार के कामकाज में जनता को हाशिए पर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा नेतृत्व राहुल गांधी की अगुवाई में देशभर में भाजपा के झूठे वादों को उजागर करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा में यूरिया को लिए मारामारी करते किसान, आधी-अधूरी तैयारियों से व्यापारियों पर थोपे गए गब्बर सिंह टैक्स, अपने ही घरों में असुरक्षित गरीब लोग अब अगले चुनाव का इंतजार कर रहे हैं कि कब इस जनविरोधी सरकार से पीछा छूटेगा। आजाद नगर व गंगवा गांव की ओर से अशोक तंवर का पगड़ी बांध, फूलमालाओं व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर कांग्रेस का है क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन भूपेन्द्र गंगवा, आईटी सैल के जिलाध्यक्ष नवदीप गोदारा, मंगतराम लालवास, पूर्व तहसीलदार ओमप्रकाश कांवलिया, रविंद्र चोपड़ा, निगम पार्षद नरेंद्र शर्मा, भारत शर्मा, मुकेश डाबला, राकेश कावलिया, अनिल, सुनील, चानन राम, शंकर लाल मेहरा, बलवान राठी, रामचंद्र, भूप सिंह पटवारी, रामचंद्र चाहलिया, रूपराम दौलतपुरिया, मैनपाल फूला, सुभाष बरोड आदि मौजूद रहे।

ऐसी निकम्मी सरकार का क्या करें जो यूरिया तक उपलब्ध नहीं करा पा रही : अशोक तंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed