फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सात दिन लगातार 24 घंटे निगरानी के बाद एक भी ओवरलोड वाहन नहीं मिला

सात दिन लगातार 24 घंटे निगरानी के बाद एक भी ओवरलोड वाहन नहीं मिला

Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सात दिन लगातार 24 घंटे निगरानी के बाद एक भी ओवरलोड वाहन नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सात दिन लगातार 24 घंटे 21 अधिकारियों की निगरानी में 126 लोगों की ड्यूटी रिजल्ट जीरो। हम बात कर रहे हैं हिसार-भादरा रोड पर लगाए गए बालसमंद अंतर राज्यीय नाका की। इस नाके पर पिछले एक सप्ताह में एक भी ओवरलोड वाहन नहीं पकड़ा गया।
पिछले सोमवार 18 दिसंबर से जिला प्रशासन ने राजस्थान बॉर्डर के पास हिसार-भादरा मार्ग पर स्थायी चेक पोस्ट की शुरु किया था। इसमें लगातार 24 घंटे निगरानी की जा रही है। एक अधिकारी की निगरानी में तीन शिफ्ट में आठ-आठ घंटे के लिए ड्यूटी दी जा रही है। पूरे दिन में तीन अधिकारियों की निगरानी में दिनभर में 18 लोग ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। चेक पोस्ट पर ओवरलोड वाहनों के चालान के लिए जांच की जा रही है। टीम अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद रिपोर्ट कंपाइल कर आरटीए कार्यालय को भेजती है। साथ ही इसकी ऑनलाइन डिटेल दी जाती है। जिला मुख्यालय रोजाना की रिपोर्ट मुख्यालय में पहुंच जाती है। ऐसे में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी चालान किए बिना किसी वाहन को नहीं छोड़ सकता।
विज्ञापन

सीटीसीवी से हो रही रिकॉर्डिंग
स्थायी नाके पर अधिकारियों की टीम संदिग्ध वाहनों की वीडियोग्राफी करा रही है। यहां अस्थायी सीसीटीवी भी लगाया गया है। जरूरत के अनुसार वाहनों के कागजों को चेक किया गया। ओवरलोडिड होने के शक पर पास के ही दो धर्मकांटे पर उनका वजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह दूसरी टीम
प्रशासन ने इस नाके के लिए एक ड्यूटी चार्ट बनाया है। इसमें रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जा रही है। अधिकारी की ड्यूटी किस दिन आएगी, उसे एक सप्ताह पहले ही पता लगेगा। हर सप्ताह टीम बदल जाएगी।
भादरा रोड का दिया सुझाव
ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ने के लिए भादरा-आदमपुर रोड पर स्थायी चेक पोस्ट बनाने का सुझाव सरकार को दिया गया था। इसके पीछे सबसे बड़ा तर्क राजस्थान से हरियाणा के रास्ते अवैध खनन के ओवरलोडिड वाहनों को पकड़ा जा सकेगा। चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से रेंडम ड्यूटी
चेक पोस्ट पर 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं। चेक पोस्ट पर ड्यूटी करने वाली टीम में एक सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, एक असिस्टेंट, दो क्लर्क, दो चपरासी शामिल हैं। ड्यूटी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिये रेंडम तरीके से लगाई जा रही है।

एडीसी ने किया औचक निरीक्षण
पिछले सप्ताह ओवरलोडिड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए बनाई जा रही स्थायी चेक पोस्ट पर एडीसी एवं आरटीए एएस मान ने भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां लगाए गए रजिस्टर को जांचा। साथ ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed